{"_id":"6adbc627d4de42bb11084dea","slug":"fines-totaling-921-crore-imposed-on-5535-vehicles-only-270-crore-recovered-chandauli-news-c-189-1-svns1013-156636-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 5535 वाहनों पर 9.21 करोड़ का चालान, वसूली सिर्फ 2.70 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 5535 वाहनों पर 9.21 करोड़ का चालान, वसूली सिर्फ 2.70 करोड़
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सड़क पर नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग की कार्रवाई के बावजूद चालान की वसूली की रफ्तार धीमी है। पिछले नौ माह में जिले में छोटे-बड़े कुल 5535 वाहनों का चालान कर 9.21 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया। इसके सापेक्ष अब तक करीब 2.70 करोड़ रुपये ही जमा हो सके हैं। शेष राशि की वसूली विभाग के लिए चुनौती बनी हुई है।
परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, नौ माह में 714 भारी वाहनों का चालान कर 8 करोड़ 66 लाख पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसमें से अब तक करीब दो करोड़ 67 लाख रुपये ही जमा हुए हैं। इस तरह भारी वाहनों पर लगभग छह करोड़ रुपये का जुर्माना अब भी बकाया है। इन वाहनों में ट्रक, बस, मालवाहक और ऑटो सहित अन्य वाहन शामिल हैं। वहीं, बाइक और कार समेत छोटे वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। विभाग के अनुसार, 4821 वाहनों पर कुल 55 लाख 45 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसमें से महज तीन लाख 15 हजार रुपये ही जमा हुए हैं। शेष राशि की वसूली नहीं हो सकी है। विभाग का कहना है कि चालान की राशि जमा नहीं करने वालों में करीब 95 प्रतिशत बाइक और कार स्वामी शामिल हैं।
इनसेट
छोटे वाहनों के चालान की वसूली बेहद कम
पीडीडीयू नगर। परिवहन विभाग के आंकड़ों में छोटे वाहनों के चालान की वसूली की स्थिति चिंताजनक है। 4821 बाइक और कार समेत अन्य छोटे वाहनों पर 55.45 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, लेकिन अब तक केवल 3.15 लाख रुपये ही जमा हुए हैं। शेष करीब 52.30 लाख रुपये बकाया हैं। विभाग के अनुसार, लगभग 4580 वाहन स्वामियों ने अब तक चालान की राशि जमा नहीं की है। संवाद
विज्ञापन
कोट
.......
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाती है। सबसे ज्यादा कार और बाइक स्वामियों पर चालान की धनराशि बकाया है। वाहन स्वामी ऑनलाइन या लोक अदालत के जरिये अपने चालान जमा कर सकते है। चालान जमा नहीं करने पर पांच बार नोटिस भेजा जाएगा। इसके बाद लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. सर्वेश गौतम, एआरटीओ, चंदौली