फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Purvanchal Sports wins title after defeating Divine Academy

Chandauli News: डिवाइन एकेडमी को हराकर पूर्वांचल स्पोर्ट्स ने जीता खिताब

Sat, 24 Oct 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Purvanchal Sports wins title after defeating Divine Academy
ट्राफी के साथ विजेता चंदौली स्पोर्ट्स की टीम। स्रोत:-जागरूक पाठक
पीडीडीयू नगर। ऑर्बिट ग्रुप ऑफ दिल्ली की ओर से 20 से 22 अक्टूबर तक दिल्ली नॉर्थ और सोनीपत के मैदान पर आयोजित दशहरा क्रिकेट ट्रॉफी में पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली ने डिवाइन क्रिकेट एकेडमी बनारस को 26 रन से शिकस्त दी। इस जीत के साथ टीम ने लगातार दूसरे खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चंदौली की टीम ने कप्तान प्रियांशु पंवार के आतिशी अर्धशतक और शौर्या की तेजतर्रार पारी की बदौलत 26 ओवर में 164 रन बनाए। प्रियांशु ने 44 गेंदों में पांच छक्कों और पांच चौकों की मदद से 65 रन बनाए, जबकि शौर्या ने 29 रन का योगदान दिया। डिवाइन एकेडमी की ओर से आकाश मौर्या ने तीन विकेट लिए, जबकि अंश और अभिषेक को दो-दो विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बनारस की टीम को चंदौली के गेंदबाज समर की धारदार इन-स्विंग गेंदबाजी ने शुरुआती झटके दिए। महज 46 रन के स्कोर पर उसके चार प्रमुख बल्लेबाज पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन

इसके बाद अंश ने 22 और अभिषेक ने 20 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन समर के चार विकेट और रिजवान खान के दो झटकों के आगे टीम टिक नहीं सकी। पूरी टीम 25वें ओवर में 138 रन पर सिमट गई। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए कप्तान प्रियांशु पंवार को प्लेयर ऑफ द फाइनल और बेस्ट बैटर, आकाश मौर्या को बेस्ट बॉलर तथा लवीना को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार दिया गया। पूर्वांचल स्पोर्ट्स के मीडिया प्रभारी विभाष श्रीवास्तव, मुकेश पटेल, हरी, शाहबाज खान और डियर यादव ने इस जीत पर हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed