Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
In Panipat, the Municipal Corporation has withdrawn its decision to set up a dumping and charging station at the old sugar mill.
{"_id":"69b3f09cc8e91d854904505f","slug":"video-in-panipat-the-municipal-corporation-has-withdrawn-its-decision-to-set-up-a-dumping-and-charging-station-at-the-old-sugar-mill-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में निगम ने पुरानी शुगर मिल में डंपिंग और चार्जिंग स्टेशन बनाने का फैसला लिया वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में निगम ने पुरानी शुगर मिल में डंपिंग और चार्जिंग स्टेशन बनाने का फैसला लिया वापस
नगर निगम ने गोहाना रोड स्थित पुरानी शुगर मिल में डंपिंग और चार्जिंग स्टेशन बनाने के फैसले को वापस ले लिया है। वार्ड-18 के पार्षद बबलू और पूर्व पार्षद बलराम मकौल के समर्थन में 21 दिन से चल रहे धरना प्रदर्शन और भाजपा के ही चार पार्षदों के आगे आने पर पीछे हटा है। जेबीएम कंपनी ने अब गाड़ियों को खड़ा करने और कूड़ा डंपिंग यार्ड बनाने के लिए नजदीक ही एक गांव में जगह चयनित की है। यहां गाड़ियों को खड़ा किया जाएगा। नगर निगम के फैसला वापस लेने पर कॉलोनीवासियों ने धरना प्रदर्शन शुक्रवार को समाप्त कर दिया। कॉलोनीवासियों ने इसे एकजुटता की जीत बताया है।
मेयर कोमल सैनी इसके के लिए शुक्रवार को ताऊ देवीलाल काम्प्लेक्स स्थित कार्यालय में मीडिया से रूबरू हुईं। उन्होंने इससे पहले वार्ड-16, 17, 18 और 19 के पार्षद प्रतिनिधियों और कॉलोनियों के साथ बातचीत की। स्थानीय लोगों ने फैसला वापस लेने पर मेयर कोमल सैनी का आभार व्यक्त किया। मेयर कोमल सैनी ने बताया कि शहर में कूड़ा उठान की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निगम शहर में चार कूड़ा डंपिंग स्टेशन बनाने का प्रस्ताव बनाया था। बरसत रोड पर कूड़ा डंपिंग स्टेशन बना दिया गया है।
गोहाना रोड पुरानी शुगर मिल में डंपिंग स्टेशन बनाना था। स्थानीय लोग पिछले दिनों विरोध में उतर आए थे। निगम ने इसके बाद यहां जेबीएम और निगम की गाड़ियों को खड़ा करने के लिए यार्ड और इलेक्टि्रक गाड़ियों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने का फैसला लिया था। नगर निगम अब चार्जिंग स्टेशन और गाड़ियों का यार्ड बनाने का विचार कर रहा था। कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। इन लोगों को लगातार गुमराह किया जा रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनको मुश्किल से शुगर मिल की बदबू से राहत मिली है। अब कूड़ा डंपिंग स्टेशन बनाने से परेशानी बढ़ जाएगी। लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए स्टेशन बनाने का फैसला वापस ले लिया है। वार्ड-17 की पार्षद रजनी गर्ग के पति सुरेंद्र गर्ग, वार्ड-16 की पार्षद अंजू के पति अजय, वार्ड-19 से नेहा शर्मा के पति योगेश शर्मा और मनोनीत पार्षद धर्मबीर कश्यप ने मेयर कोमल सैनी का आभार जताया।
प्रॉपर्टी टैक्स रिकवरी तेज की मेयर कोमल सैनी ने कहा कि निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स रिकवरी को तेज कर दिया है। डिफॉल्टरों की प्रॉपर्टी सील की जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरचार्ज माफ करने की घोषणा की है। इसका नोटिफिकेशन जल्द ही आ जाएगा। इसके बाद लोग भी अपना टैक्स जमा कराने के लिए आगे आ रहे हैं। निगम ने इस बार 40 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स तय किया था। अब तक करीब 28 करोड़ रुपये प्राप्त किया जा चुका है। बाकी की रिकवरी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।