{"_id":"6add1fe70502f1e40c0dd72a","slug":"two-apprehended-following-a-shooting-at-the-home-of-a-couple-in-a-love-marriage-panipat-news-c-18-1-knl1004-1019623-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: प्रेम विवाह करने वाले दंपती के घर फायरिंग में दो काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: प्रेम विवाह करने वाले दंपती के घर फायरिंग में दो काबू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीमतलौडा। कुराना गांव में प्रेम विवाह करने वाले दंपती के घर पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में सीआईए-थ्री की टीम ने भिवानी जिले के बड़ेसरा निवासी अमन और सागर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पूछताछ के लिए चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से वारदात में उनकी भूमिका और अन्य संभावित संलिप्त लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।
मामला थाना मतलौडा के अंतर्गत कुराना गांव का है। सुरेंद्र ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसने परिवार की सहमति के बिना 9 सितंबर 2019 को स्वीटी से प्रेम विवाह किया था। शादी पंजीकृत कराने के बाद से दोनों करीब छह वर्षों से गांव में रह रहे हैं।
विज्ञापन
बैठक की दीवार पर चलाई थीं दो गोलियां : शिकायत के मुताबिक, 13 अक्तूबर 2025 को तड़के करीब दो बजे अज्ञात लोगों ने दंपती के घर के बाहर बनी बैठक की दीवार पर दो गोलियां चलाई थीं। उस समय परिवार को लगा कि किसी ने पटाखा या बम फोड़ा है। अगली सुबह बाहर जाकर देखा तो दीवार पर गोलियों के दो निशान मिले और नीचे दो खाली कारतूस पड़े थे। इसके बाद थाना मतलौडा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
सीआईए-थ्री प्रभारी सुभाष ने बताया कि पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर बुड़शाम चौक से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल हथियार, अन्य संभावित साथियों और हथियारों के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जाएगी। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
व्हाट्सएप ग्रुपों में भेजी थीं धमकी भरी ऑडियो क्लिप
शिकायतकर्ता के अनुसार, युवा एकता मंच कुराना और युवा मंच कुराना नाम के व्हाट्सएप ग्रुपों में धमकी भरी ऑडियो क्लिप प्रसारित की गई थीं। आरोप है कि कुराना निवासी विक्की ने ये ऑडियो क्लिप भेजी थीं। शिकायत में बताया गया कि विक्की डंकी के रास्ते अमेरिका गया हुआ है। ऑडियो में दूसरे समुदाय की युवती से शादी करने और गांव में रहने को लेकर आपत्तिजनक बातें कही गई थीं।