फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fresh vegetables are being sourced from Delhis Azadpur

Panipat News: दिल्ली की आजादपुर मंडी से मंगाई जा रहीं ताजी सब्जियां, चार बड़े पंडालों में लंगर की व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Fresh vegetables are being sourced from Delhis Azadpur
सेवा में समर्पित, निरंकारी समागम में श्रद्धालुओं के लिए खाना ले जाते सेवादार। संवाद
अमन शर्मा
विज्ञापन

समालखा (पानीपत)। भोडवाल माजरी स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर आयोजित 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम में लंगर और सेवा की व्यापक व्यवस्था की गई है। देश-विदेश से पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए मिशन की विशाल रसोई में भोजन तैयार किया जा रहा है। इस दौरान स्वच्छता, अनुशासन और सेवा भाव का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

विशाल कढ़ायों में तैयार हो रहा भोजन
लंगर की व्यवस्था संभालने के लिए निरंकारी सेवादल के सेवादार जुटे हुए हैं। रोजाना दिल्ली की आजादपुर मंडी से ताजी सब्जियां मंगाई जा रही हैं। समागम स्थल पर चार बड़े पंडालों में लंगर घर बनाए गए हैं, जहां दिन-रात भोजन तैयार किया जाता है।
विज्ञापन

रसोई में 15 से 20 बड़ी कढ़ाइयों में दाल और सब्जियां पकाई जा रही हैं। इनमें एक बार में करीब पांच से छह क्विंटल दाल या सब्जी तैयार होती है, जिससे लगभग तीन से चार हजार श्रद्धालु भोजन कर सकते हैं। चावल और हलवा बनाने के लिए 10 से 12 अन्य बड़ी कढ़ाइयों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इनमें एक बार में दो से तीन क्विंटल चावल या हलवा तैयार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोजन तैयार होने के बाद उसे बड़े बर्तनों में सुरक्षित रखा जाता है। इसके बाद विशेष वाहनों से लंगर हॉल तक पहुंचाया जाता है, जहां सेवादार कतारबद्ध तरीके से श्रद्धालुओं को भोजन परोसते हैं।

सेवा में समर्पित, निरंकारी समागम में श्रद्धालुओं के लिए खाना ले जाते सेवादार। संवाद

सेवा में समर्पित, निरंकारी समागम में श्रद्धालुओं के लिए खाना ले जाते सेवादार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed