Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Kanpur News
›
Kanpur Anti-encroachment drive conducted Ramadevi Crossing pushcarts return immediately after team leaves
{"_id":"69b366046d493fafc9036019","slug":"video-kanpur-anti-encroachment-drive-conducted-ramadevi-crossing-pushcarts-return-immediately-after-team-leaves-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: रामादेवी चौराहे पर चला अतिक्रमण अभियान, टीम जाते ही फिर लग गए ठेले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: रामादेवी चौराहे पर चला अतिक्रमण अभियान, टीम जाते ही फिर लग गए ठेले
कानपुर के रामादेवी चौराहे पर गुरुवार को नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान चौराहे के आसपास सड़क किनारे लगे ठेले और अवैध स्टैंड को हटवाया गया। टीम ने ठेलेवालों को वहां से हटाकर मार्ग को खाली कराया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात व्यवस्था सामान्य नजर आई।
अभियान के दौरान नगर निगम कर्मचारियों ने चौराहे के चारों ओर लगे ठेले हटवाने के साथ ही अवैध रूप से संचालित स्टैंड को भी खाली कराया। हालांकि कार्रवाई ज्यादा देर तक प्रभावी नहीं रह सकी।
स्थानीय लोगों के अनुसार, नगर निगम की टीम के वहां से जाने के करीब आधे घंटे बाद ही फिर से ठेले लगने लगे और अवैध स्टैंड भी संचालित होने लगा। ऐसे में चौराहे पर फिर से जाम की स्थिति बनने लगी।
लोगों का कहना है कि यदि नियमित रूप से निगरानी और कार्रवाई नहीं की गई तो अतिक्रमण की समस्या दोबारा इसी तरह बनी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।