{"_id":"69b2ed56f7442ee81b0c8271","slug":"video-the-champapurwa-netua-road-culvert-is-damaged-causing-traffic-problems-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंपापुरवा-नेतुआ मार्ग की पुलिया क्षतिग्रस्त, आवागमन में रही दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपापुरवा-नेतुआ मार्ग की पुलिया क्षतिग्रस्त, आवागमन में रही दिक्कत
चंपापुरवा-नेतुआ संपर्क मार्ग को जोड़ने वाली पीडब्लूडी की पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण राहगीरों को आवागमन में दिक्कत हो रही। मार्ग प्रकाश की व्यवस्था न होने से रात में लोगों की दिक्कतें और बढ़ जाती है। लोगों ने बताया कि इसकी जानकारी कई बार जिम्मेदारों को दी गईं लेकिन समस्या जस की तस है।
बीते कई माह से पुलिया क्षतिग्रस्त है, जिसकी दीवारें दरक चुकी है और मार्ग पर गड्ढे हैं। ऐसे में यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। राजधानी मार्ग के अलावा गंगा बैराज मार्ग को जोड़ने वाला यह एकमात्र लिंक मार्ग है जो की क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को गंगा बैराज जाने के लिए सहजनी से ट्रांस गंगा सिटी होकर निकलना पड़ता है। क्षेत्र के रहने वाले रमेश निषाद, राजाराम, गुड्डू ने बताया कि क्षेत्रीए ग्राम प्रधान के साथ ही पीडब्लूडी को इसकी जानकारी दी जा चुकी है लेकिन समस्या जस की तस है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरूण रावत ने बताया कि इस मार्ग पर दो पुलिया हैं, जिसमें एक पर काम कराया जा रहा है जल्द ही इस पुलिया की भी मरम्मत होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।