फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur elderly man consumed a poisonous substance at home he had been suffering from prostate cancer

कानपुर: बुजुर्ग ने घर में खाया जहरीला पदार्थ, प्रोस्टेट कैंसर से थे परेशान, हैलट में तोड़ा दम, जांच शुरू

Sat, 24 Oct 2026 03:09 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 24 Oct 2026 03:09 PM IST
सार

Kanpur News: चकेरी थाना क्षेत्र स्थित ओमपुरवा निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग ने प्रोस्टेट कैंसर की गंभीर बीमारी से परेशान होकर घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद वह चमनगंज के हीरागंज स्थित अपने छोटे भाई के घर पहुंचे और परिजनों को इसकी जानकारी दी। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Kanpur elderly man consumed a poisonous substance at home he had been suffering from prostate cancer
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में प्रोस्टेट कैंसर से परेशान चकेरी के ओमपुरवा निवासी बब्बू जायसवाल (65) ने शुक्रवार को अपने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद वह चमनगंज के हीरागंज स्थित छोटे भाई के घर पहुंच गए। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें हैलट अस्पताल ले गए, जहां देर रात करीब तीन बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और बीमारी के चलते परेशान रहते थे। बब्बू प्राइवेटकर्मी थे। उनके भतीजे शुभम जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे चाचा जहरीला पदार्थ खाने के बाद उनके हीरागंज स्थित घर पहुंचे। उन्होंने बीमारी से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाने की बात बताई। इसके बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में हैलट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

विज्ञापन
Trending Videos

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
परिजन के मुताबिक, बब्बू का करीब 45 साल पहले पत्नी से तलाक हो गया था। इसके बाद से वह अकेले रह रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चमनगंज थाना प्रभारी रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed