{"_id":"69b3032b23033f622e035af0","slug":"video-ammonia-gas-leak-from-cold-storage-in-agra-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस का रिसाव, तीन दर्जन से अधिक की बिगड़ी तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस का रिसाव, तीन दर्जन से अधिक की बिगड़ी तबीयत
आगरा के पिनाहट क्षेत्र के कुकथरी गांव के पास बृहस्पतिवार को अमोनिया गैस की तेज बदबू फैलने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। गैस की गंध के कारण कई लोगों को घबराहट, आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी होने लगी, जबकि कुछ लोग बेहोश भी हो गए। सूचना पर एंबुलेंस की मदद से पीड़ितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट में भर्ती कराया गया। इनमें मोहम्मद सलीम निवासी नवाबगंज बरेली, जो कोल्ड स्टोर पर काम करता है, गैस की बदबू से बेहोश हो गया। इसके अलावा पार्थ (12) पुत्र रामसजन, माधव (8) पुत्र रामसजन, सोनी (25) पुत्र सुभाष, आयुषी (14) पुत्री राकेश, परी पुत्री रविकांत शर्मा, रेनू पुत्री रामसजन और पूनम पुत्री सुभाष को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि सभी मरीजों को घबराहट और सांस लेने में परेशानी की शिकायत थी। उपचार के बाद सभी की हालत सामान्य है। वहीं गैस की बदबू फैलने से गांव में कुछ समय तक दहशत का माहौल बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।