{"_id":"69b2b3c152e0489fd30d8470","slug":"video-villagers-troubled-by-dilapidated-road-making-commuting-difficult-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"जर्जर खड़ंजा सड़क से ग्रामीण परेशान, आवागमन हुआ दुश्वार; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर खड़ंजा सड़क से ग्रामीण परेशान, आवागमन हुआ दुश्वार; VIDEO
बरहनी विकासखंड के गोपालपुर गांव को जाने वाली खड़ंजायुक्त सड़क जर्जर हो जाने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कमालपुर–अमड़ा मार्ग से निकलकर रैथा, गोपालपुर, सिरकलपुर और बैरी खुर्द गांवों से होते हुए धीना रेलवे स्टेशन तक जाने वाली यह सड़क लंबे समय से खराब पड़ी है।
गोपालपुर गांव के पास सड़क पर लगे खड़ंजे जगह-जगह उखड़ चुके हैं और कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खराब सड़क के कारण कई बार लोग फिसलकर गिर भी जाते हैं।बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। जलभराव होने से सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और रोजमर्रा के काम से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।
स्थानीय निवासी राधेश्याम तिवारी ने बताया कि सड़क की हालत काफी खराब हो चुकी है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन सुगम बनाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।