{"_id":"6adbbea14d4615b6af0b1255","slug":"labourer-falls-from-seven-storey-building-under-construction-at-police-lines-dies-chandauli-news-c-189-1-svns1011-156663-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में मजदूर की मौत: पुलिस लाइन के निर्माणाधीन सात मंजिला भवन से गिरा, नाराज परिजनों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में मजदूर की मौत: पुलिस लाइन के निर्माणाधीन सात मंजिला भवन से गिरा, नाराज परिजनों ने किया प्रदर्शन
Sat, 24 Oct 2026 10:39 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 10:39 AM IST
सार
चंदौली में दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस लाइन के निर्माणाधीन सात मंजिला भवन से गिरने से मजदूर की मौत हो गई। घरवालों ने कार्यदायी संस्था पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली जिले में सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के भोजापुर गांव के पास निर्माणाधीन पुलिस लाइन सात मंजिला भवन से गिरकर शुक्रवार को एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। लिफ्ट से बालू ले जाते समय हुए हादसे के शिकार भोजापुर निवासी अशोक राजभर (34) को जिला अस्पताल से ट्राॅमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शाम को परिजनों और ग्रामीणों ने निर्माण स्थल के पास शव रखकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था पर सुरक्षा बेल्ट नहीं उपलब्ध कराने का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की। एसडीएम और सीओ के समझाने पर लोग शांत हुए। भोजापुर गांव निवासी अशोक पुलिस लाइन में निर्माणाधीन भवन में मजदूरी करते थे।
विज्ञापन
शुक्रवार को सात मंजिला भवन पर वह लिफ्ट से बालू लेकर जा रहे थे। बालू उतारते समय अशोक भवन से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी मजदूरों ने अशोक परिजनों को सूचना दी और उन्हें जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शाम को परिजनों के साथ ग्रामीण पुलिस लाइन में शव रखकर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का आरोप था कि मजदूरों की सुरक्षा के लिए इंतजाम नहीं किए गए। उन्होंने कार्यदायी संस्था पर सुरक्षा बेल्ट उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की। एक घंटे बाद सकलडीहा की एसडीएम आकांक्षा सिंह और सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सहयोग का भरोसा देकर शांत कराया।