{"_id":"69b2b3c8403ad4967d0bfa0a","slug":"video-no-road-built-to-sub-health-center-patients-reaching-there-using-footpaths-for-20-years-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"उप स्वास्थ्य केंद्र तक नहीं बना रास्ता, 20 वर्षों से पगडंडी के सहारे पहुंचते हैं मरीज; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप स्वास्थ्य केंद्र तक नहीं बना रास्ता, 20 वर्षों से पगडंडी के सहारे पहुंचते हैं मरीज; VIDEO
धीना क्षेत्र के सबल जलालपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत धीना बाजार के पास स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र तक आज भी सड़क सुविधा नहीं पहुंच पाई है। लगभग 20 वर्ष पूर्व बने इस स्वास्थ्य केंद्र तक जाने के लिए अब तक कोई पक्का रास्ता नहीं बन सका है। मजबूरन ग्रामीणों और मरीजों को पगडंडियों के सहारे स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचना पड़ता है।
ग्रामीण धनंजय सिंह, राजेश सिंह, अंबिका, गुड्डू, पप्पू और विजय सहित अन्य लोगों ने बताया कि इस स्वास्थ्य केंद्र पर क्षेत्र की महिलाओं व बच्चों का इलाज किया जाता है और प्रसव पीड़ा होने पर प्रसव भी कराया जाता है। लेकिन स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने के लिए समुचित मार्ग नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
ग्रामीणों के अनुसार मुख्य सड़क से लगभग 100 मीटर अंदर खेतों के बीच स्थित इस केंद्र तक गर्भवती महिलाओं और मरीजों को खेतों की पगडंडियों से होकर किसी तरह पहुंचना पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के सात दशक बाद भी इस स्वास्थ्य केंद्र को अपना रास्ता नसीब नहीं हो सका है। ग्राम पंचायत सबल जलालपुर के अंतर्गत अस्पताल तक जाने वाला चकमार्ग नक्से में आज भी दर्ज है, लेकिन अब तक किसी भी प्रधान द्वारा उसका निर्माण नहीं कराया गया।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी बरहनी रत्नेश कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। फिलहाल खेतों में गेहूं की फसल लगी होगी। फसल कटने के बाद ग्राम पंचायत निधि से रास्ता बनवाने का प्रयास किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।