Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Gang involved in robbery by hitting pedestrians in Delhi busted
{"_id":"69b2b29c3cc7601bf40518ed","slug":"video-gang-involved-in-robbery-by-hitting-pedestrians-in-delhi-busted-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: राहगीरों को टक्कर मारकर लूटपाट करने वाले गैंग का पर्दाफाश, दो अरेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: राहगीरों को टक्कर मारकर लूटपाट करने वाले गैंग का पर्दाफाश, दो अरेस्ट
बाहरी जिला पुलिस ने राहगीरों को बाइक से टक्कर मारने के बाद लूटपाट करने वाले एक गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान नीरज उर्फ धानी और राजेश पांडे के रूप में हुई है। इनके कब्जे से पुलिस ने नकदी, पानी के नल और दो बाइक बरामद की है।
जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि 26 फरवरी को पश्चिम विहार ईस्ट थाना पुलिस को लूटपाट की शिकायत मिली। पीड़ित मूलत: हरदोई यूपी के रहने वाले ओम प्रकाश ने बताया कि वह पश्चिम विहार में मेकअप सैलून में हेल्पर का काम करता है। दोपहर में बंधन बैंक के पास पैदल जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक से उसे टक्कर मार दी और फिर एक बाइक सवार उससे धक्का मुक्की करने लगा। बाद में आरोपी बाइक सवार अपने दोस्त के साथ भाग गया।
जांच में पता चला कि बदमाश उसके जेब से दस हजार रुपये लूटकर भाग गया है। पुलिस मामला दर्ज कर एसटीएफ के निरीक्षक राजपाल के नेतृत्व पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की। घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की बाइक दिखी। उसके नंबर से जरिए पता चला कि बाइक मंगोलपुरी निवासी नीरज उर्फ धानी के नाम रजिस्टर्ड थी। लेकिन वह घर से भागा हुआ था। पुलिस ने तकनीकी निगरानी बढ़ाई और साथी राजेश पांडे के साथ उसने कबूतर चौक बुध विहार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक और 26 सौ रुपये और तीन पानी के नल बरामद कर लिए। बाद में उनके निशानदेही पर एक चोरी की बाइक भी बरामद कर ली, जिसे बदमाशों ने महेंद्र पार्क इलाके से चुराई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नीरज मंगोलपुरी थाने का घोषित बदमाश है और उसपर सात और राजेश पर छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने पांच मामले सुलझाने का दावा किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।