{"_id":"69b2b1574c8430e8d007d880","slug":"video-review-of-health-plans-in-cluster-meetings-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: क्लस्टर बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा, आशाओं को दिए दिशा-निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: क्लस्टर बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा, आशाओं को दिए दिशा-निर्देश
एटा के अलीगंज सीएचसी सभागार में आयोजित क्लस्टर बैठक में विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता बीपीएम दिव्यांशी भदौरिया ने की। इसमें क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान बीपीएम दिव्यांशी भदौरिया ने आशा कार्यकर्ताओं से कहा कि आभा आईडी बनाने के कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने बताया कि आभा आईडी बनने से मरीजों के इलाज से जुड़ी जानकारी डिजिटल रूप में सुरक्षित रहती है, जिससे भविष्य में उपचार के दौरान चिकित्सकों को आवश्यक जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और संभावित मरीजों की पहचान के लिए घर-घर सर्वे करने के निर्देश भी दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।