फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   An elderly father aspirations are withering away, crushed by his children greed.

Etah News: वृद्ध पिता की हसरत बच्चों के लालच में तोड़ रही दम

Sat, 24 Oct 2026 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
An elderly father aspirations are withering away, crushed by his children greed.
जलेसर (एटा)। बच्चों को प्यार-दुलार के साथ पाल-पोसकर बड़ा करने के बाद माता-पिता को भी इस बात की हसरत रहती है कि वे बुढ़ापे में उनका ख्याल रखेंगे। वहीं बच्चों के लालच के फेर में उनके ये अरमान चकनाचूर हो जाते हैं। ऐसे ही एक मामले में कस्बा निवासी पूरन सिंह (70) ने अपनी ही बहू की पुलिस से शिकायत करते हुए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इन्साफ की गुहार लगाते हुए उन्होंने कहा कि बहू कमरे में ताला लगा देती है, बिजली काट देती है और जमीन-मकान अपने नाम कराने का दबाव बनाती है। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला हथोड़ा निवासी पूरन सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी का निधन वर्ष 2021 में हो गया था। बोले उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा दिव्यांग और छोटा दूसरे स्थान पर अपने परिवार के साथ रहता है। वे बड़े बेटे के साथ रहते हैं। बड़े बेटे की पत्नी ममता आए दिन उनके साथ दुर्व्यवहार करती है। कमरे में ताला लगा देने और बिजली काटने से उन्हें रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में परेशानी होती है। कई बार भोजन नहीं देने का भी आरोप लगाया है। इतना ही नहीं उनके नाम दर्ज एक बीघा जमीन और मकान अपने नाम कराने के लिए दबाव बना रही है।
विज्ञापन

पूरन सिंह ने आरोप लगाया कि 24 अगस्त 2026 को ममता ने अपने भाइयों रविंद्र उर्फ भूरा और कालू उर्फ हीरा निवासी हंसपुर जरानी कला थाना सकरौली के साथ मिलकर उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने बताया कि पारिवारिक विवाद और सामाजिक प्रतिष्ठा के कारण पहले शिकायत नहीं की लेकिन प्रताड़ना बढ़ने पर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने बहू समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
बुजुर्ग की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य निकलकर आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, सीओ जलेसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed