फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Teacher voters: those who passed in the first division topped the list, while graduates came in second

Etah News: शिक्षक मतदाता फर्स्ट डिवीजन पास, स्नातक रहे सेकेंड

Sat, 24 Oct 2026 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 24 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Teacher voters: those who passed in the first division topped the list, while graduates came in second
आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन में एटा के क्रि​श्वियन इंटर कॉलेज से मतदान के बाद खुशी जतात
एटा। आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 शुक्रवार को जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव में शिक्षक खंड मतदाताओं ने जोश दिखाया। स्नातक मतदाताओं की वोटिंग अपेक्षाकृत कम रही। सुबह 8 बजे से शाम चार बजे तक शिक्षक खंड के 61.35% मतदाताओं ने मतदान कर फर्स्ट डिवीजन हासिल की। वहीं स्नातक खंड में 55.10% मतदाताओं ने वोटिंग की। शाम चार बजे मतदान के बाद सभी मत पेटिकाएं जिला पंचायत परिसर में लाई गईं। यहां से आगरा के लिए देर रात कड़ी सुरक्षा के बीच भेज दी गईं।
विज्ञापन

जिले में चुनाव के लिए कुल 16 मतदान केंद्र बनाए थे। इन केंद्रों पर स्नातक के 22 और शिक्षक एमएलसी के नौ बूथ थे। सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ। सुबह से मतदान की गति धीमी रही। दोपहर बाद मतदान का ग्राफ बढ़ा। शाम चार बजे तक स्नातक निर्वाचन खंड में 20002 के सापेक्ष 11022 मतदाताओं ने वोट डाले। वहीं शिक्षक के 1969 के सापेक्ष 1208 मतदाताओं ने वोटिंग की। 55.10% स्नातक मतदाता तथा 61.35% शिक्षक मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान समाप्त होने के बाद 31 पोलिंग पार्टियां कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्यालय लौटीं। जिला निर्वाचन अधिकारी एम. अरुन्मोली, एसएसपी डॉ. इलामारन जि., उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय नारायण सिंह समेत कई अधिकारियों ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान संपन्न कराया गया।
विज्ञापन


---
एक नजर में
- सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक हुआ मतदान।
- जिले में 16 मतदान केंद्र बनाए गए।
- स्नातक एमएलसी के वोटिंग के लिए 22 बूथ बनाए गए।
- 9 बूथों पर शिक्षक एमएलसी के मतदाताओं ने किया मतदान।
---
आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 का चुनाव जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। शिक्षक खंड में 61.35% और स्नातक खंड के 55.10% मतदाताओं ने वोटिंग की है। रिपोर्ट चुनाव आयोग भेज दी गई है। - एम. अरुन्मोली, जिला निर्वाचन अधिकारी, एटा

आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन में एटा के क्रिश्वियन इंटर कॉलेज से मतदान के बाद खुशी जतात

आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन में एटा के क्रिश्वियन इंटर कॉलेज से मतदान के बाद खुशी जतात

आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन में एटा के क्रिश्वियन इंटर कॉलेज से मतदान के बाद खुशी जतात

आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन में एटा के क्रिश्वियन इंटर कॉलेज से मतदान के बाद खुशी जतात

आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन में एटा के क्रिश्वियन इंटर कॉलेज से मतदान के बाद खुशी जतात

आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन में एटा के क्रिश्वियन इंटर कॉलेज से मतदान के बाद खुशी जतात

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed