{"_id":"6adba8779dcf0aa43c0f1cae","slug":"silver-prices-plummet-customers-happy-investors-anxious-etah-news-c-163-1-eta1002-158912-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: चांदी के दाम धड़ाम, ग्राहक खुश, निवेशक बेचैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: चांदी के दाम धड़ाम, ग्राहक खुश, निवेशक बेचैन
विज्ञापन
घंटाघर स्थित सर्राफ की दुकान पर आभूषण पसंद करते लोग। संवाद
एटा। चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट ने जहां ग्राहकों को राहत दी है वहीं ऊंचे दाम पर निवेश करने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बीते एक माह में 40 हजार रुपये से अधिक गिर गए हैं। शुक्रवार को चांदी के भाव 2 लाख 1 हजार रुपये प्रतिकिलो रहे। बाजार में आए इस बदलाव से सराफा कारोबारियों को धनतेरस पर खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है।
दिवाली से पहले त्योहारी सीजन में सोने-चांदी की खरीदारी को शुभ माना जाता है। धनतेरस पर चांदी के सिक्के, बर्तन और पूजन सामग्री खरीदने की परंपरा है। ऐसे में कीमतों में आई गिरावट ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है। जो लोग लंबे समय से चांदी खरीदने की योजना बना रहे थे वे अब बाजार के भाव पर नजर रख रहे हैं। कम कीमतों के चलते धनतेरस पर खरीदारी का बजट बनाने वाले परिवारों को भी कुछ राहत मिल सकती है।
सराफ माधवेंद्र वर्मा की मानें तो कीमतें कम होने से त्योहार पर चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और अन्य आभूषण खरीदने वालों की संख्या बढ़ सकती है। चांदी के भाव में अचानक आई गिरावट से निवेश करने वाले लोग असमंजस में हैं। जिन लोगों ने ऊंचे भाव पर चांदी खरीदी थी उन्हें मौजूदा कीमतों के कारण नुकसान की आशंका सता रही है। हालांकि वास्तविक बिक्री बाजार के भाव और ग्राहकों की खरीद क्षमता पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन
--
एक महीने में सोने में सात हजार रुपये की गिरावट
सोने के भाव में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। पिछले एक महीने में सोने के भाव कई बार ऊपर नीचे हुए हैं। सोना डेढ़ लाख रुपये से नीचे पहुंच गया है। शुक्रवार को 10 ग्राम सोने के दाम 1 लाख 44 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम रहे। सराफ मनोज गुप्ता ने बताया कि साेने के भाव एक महीने में करीब 7 हजार रुपये गिर गए हैं।
-- -
चांदी के भाव में गिरावट से ग्राहकों को राहत मिली है। धनतेरस पर चांदी के सिक्के, बर्तन और पूजन सामग्री खरीदने वालों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। कीमतें कम होने से ग्राहक अपने बजट के अनुसार खरीदारी कर सकेंगे। - अंश महाजन, सराफा व्यापारी
--
चांदी के भाव में बीते दिनों काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। ऊंचे भाव पर खरीदारी करने वाले निवेशकों को मौजूदा गिरावट से चिंता हो सकती है। ऐसे में बाजार के रुख को समझकर ही निवेश का फैसला लेना चाहिए। -अमित चौहान, सराफा व्यापारी
इस वर्ष सोने-चांदी के भाव का उतार-चढाव
माह, सोना प्रति (10 ग्राम), चांदी (प्रति किलो)
1 जनवरी 147000 207000
1 फरवरी 145000 258000
1 मार्च 148000 298000
1 अप्रैल 151000 276000
1 मई 156000 265000
1 जून 157000 255000
1 जुलाई 147000 240000
1 अगस्त 145000 228000
1 सितंबर 151000 236000
-स्रोत सराफा एसोसिएशन