{"_id":"69b2b3bb4d35eebe470e72ff","slug":"video-dangling-power-lines-near-primary-school-pose-risk-of-accident-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक विद्यालय के पास लटकते बिजली तार से हादसे की आशंका, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक विद्यालय के पास लटकते बिजली तार से हादसे की आशंका, VIDEO
बरहनी विकासखंड के शिरकालपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर और उससे लटकते बिजली के तार हादसे को दावत दे रहे हैं। ट्रांसफार्मर से निकला 440 वोल्ट का तार काफी नीचे तक झूल रहा है, जिससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।
प्राथमिक विद्यालय के पास से गुजर रहा यह बिजली तार कई दिनों से नीचे लटका हुआ है, लेकिन अभी तक इसे ठीक नहीं कराया गया है। विद्यालय परिसर के आसपास अक्सर बच्चे खेलते रहते हैं। ऐसे में खुले और नीचे लटकते तार बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं।
गांव के लोगों का कहना है कि प्राथमिक विद्यालय में करीब तीन वर्ष से लेकर दस वर्ष तक के बच्चे पढ़ने आते हैं। खेलते समय बच्चे अनजाने में इन तारों के संपर्क में आ सकते हैं, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद बिजली विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
ग्रामीणों ने कई बार संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अभी तक तार को ऊंचा करने या सुरक्षित करने की व्यवस्था नहीं की गई। इससे अभिभावकों में भी चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द लटक रहे तारों को ठीक कराया जाए और ट्रांसफार्मर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था की जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।