{"_id":"6add14a996419cf3d50b28eb","slug":"ankush-and-sunil-secure-first-place-at-the-science-exhibition-chandauli-news-c-189-1-chl1002-156696-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: विज्ञान प्रदर्शनी में अंकुश और सुनील प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: विज्ञान प्रदर्शनी में अंकुश और सुनील प्रथम
विज्ञापन
सैयदराजा नेशनल इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते शिक्षक। स्रोत:-विद्यालय
सैयदराजा। नेशनल इंटर कॉलेज में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें जूनियर और सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने पर्यावरण, ऊर्जा संरक्षण, तकनीकी विकास और दैनिक जीवन में विज्ञान की उपयोगिता पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। जूनियर वर्ग में अंकुश कुमार और सीनियर वर्ग में सुनील कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक सोच और नवाचार से दैनिक जीवन की समस्याओं का समाधान खोजा जा सकता है। निर्णायकों ने वैज्ञानिक अवधारणा, रचनात्मकता, प्रस्तुतीकरण और व्यावहारिक उपयोगिता के आधार पर मॉडलों का मूल्यांकन किया। जूनियर वर्ग में राज यादव दूसरे और प्रतिभा कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में अशोक कुमार विश्वकर्मा दूसरे और रूपा तीसरे स्थान पर रहीं।
प्रदर्शनी में विज्ञान अध्यापिका मधुलिका कनौजिया, सुनील यादव, बबलू कुमार गुप्ता, अमित कुमार उपाध्याय, वीर बहादुर और देवपति मौर्य का योगदान रहा। इस दौरान आनंद प्रकाश सिंह, अजय कुमार झा, अर्पण कुमार सिंह, रजनीश, रजत कुमार, भारत भूषण सिंह, मार्कण्डेय प्रसाद, नित्यानंद तिवारी और प्रदीप कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।