फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Youth show enthusiasm for getting their names added to the electoral roll

Chandauli News: मतदाता सूची में नाम जोड़वाने के लिए दिखा युवाओं में उत्साह

Sun, 25 Oct 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Youth show enthusiasm for getting their names added to the electoral roll
पीडीडीयू नगर। मतदाता सूची में नए और छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम दर्ज कराने के लिए शनिवार को जिले भर में विशेष अभियान चलाया गया। जिले में 925 केंद्रों पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सुबह 10 से शाम चार बजे तक बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की मौजूदगी में पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कराई गई। इस दौरान 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं सहित अन्य पात्र नागरिकों ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरकर जमा किया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने लक्ष्मी पब्लिक स्कूल (मुगलसराय), नगर पालिका इंटर कॉलेज और केंद्रीय विद्यालय (मानस नगर) स्थित बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने वहां चल रहे कार्यों का जायजा लिया और मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी ली।
विज्ञापन

विशेष अभियान के तहत बूथों पर पहुंचे पात्र नागरिकों ने बीएलओ से फॉर्म-6 प्राप्त कर उसे भरा और आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा किया। इसका उद्देश्य मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे लोगों को अवसर उपलब्ध कराना और अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना रहा। डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने अभियान के संचालन पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में युवाओं और नागरिकों की भागीदारी सराहनीय है। उन्होंने अपील की कि जिन पात्र लोगों ने अभियान के दौरान मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन किया है, वे अन्य पात्र नागरिकों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed