फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Seeing the four brothers reunite, the eyes of the devotees welled up with tears.

Chandauli News: चारों भाइयों का मिलन देखकर छलक उठीं श्रद्धालुओं की आंखें

Sun, 25 Oct 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Seeing the four brothers reunite, the eyes of the devotees welled up with tears.
कंदवा के अरंगी में भरत मिलाप का मंचन करते कलाकार। स्रोत:-जागरूक पाठक
कंदवा। अरंगी गांव में शुक्रवार की रात रामलीला के अंतिम दिन भरत मिलाप और राम राज्याभिषेक की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। चारों भाइयों के मिलन का दृश्य देखकर श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। श्रीराम के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
विज्ञापन

लंका विजय के बाद हनुमान जी अयोध्या पहुंचकर भरत को भगवान श्रीराम के आगमन की सूचना देते हैं। यह समाचार मिलते ही भरत और शत्रुघ्न उनकी प्रतीक्षा करने लगते हैं।
विज्ञापन

उधर, भगवान श्रीराम माता सीता और भ्राता लक्ष्मण के साथ पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचते हैं। उनके साथ विभीषण भी आते हैं। श्रीराम को देखते ही भरत और शत्रुघ्न साष्टांग दंडवत कर उनके सामने नतमस्तक हो जाते हैं। अपने भाइयों को देखकर श्रीराम और लक्ष्मण भावुक हो उठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे आगे बढ़कर भरत और शत्रुघ्न को गले लगा लेते हैं। चारों भाइयों के मिलन का यह दृश्य देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठते हैं।
इसके बाद गुरु वशिष्ठ भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक कर उन्हें राजगद्दी पर विराजमान कराते हैं। इस दौरान जय श्रीराम और हर-हर महादेव के उद्घोष गूंजते हैं। श्रद्धालु पुष्पवर्षा कर अपनी खुशी प्रकट करते हैं। इस अवसर पर रामलीला के संरक्षक लीलाधर सिंह, अजीत सिंह, धन्वंतरी पांडेय, सिक्कू सिंह, गुलाब सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed