{"_id":"69b2b412875a105a8e05c5f0","slug":"video-six-students-caught-cheating-in-class-10-science-paper-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: 10वीं के विज्ञान के पेपर में पकड़े गए छह नकल करते हुए छात्र, बोर्ड की फ्लाइंग टीम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: 10वीं के विज्ञान के पेपर में पकड़े गए छह नकल करते हुए छात्र, बोर्ड की फ्लाइंग टीम ने की कार्रवाई
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं व 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं संचालित की जा रही हैं। वीरवार को सोनीपत जिले में सुरक्षा के कड़े पहरे के बीच कक्षा 10वीं की विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें कुंडली के दो परीक्षा केंद्रों पर छह विद्यार्थियों को नकल करते पकड़ा गया। यह कार्रवाई बोर्ड की फ्लाइंग टीम की ओर से की गई। 10वीं कक्षा की परीक्षा 70 केंद्रों पर हुई। इसमें 15307 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। वहीं, 177 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिले के 17 केंद्रों पर कक्षा 12वीं की दर्शनशास्त्र व कृषि विषय की परीक्षा हुई। इसमें 585 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। वहीं, 3 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।