Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
DAP fertilizer distributed at a distribution center under police supervision; police arrived to manage the situation following a commotion.
{"_id":"6adb40d94001ab348f0adc16","slug":"video-dap-fertilizer-distributed-at-a-distribution-center-under-police-supervision-police-arrived-to-manage-the-situation-following-a-commotion-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"डीएपी खाद वितरण केंद्र पर पुलिस की निगरानी में बांटी खाद, हंगामे के बाद व्यवस्था संभालने पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएपी खाद वितरण केंद्र पर पुलिस की निगरानी में बांटी खाद, हंगामे के बाद व्यवस्था संभालने पहुंची पुलिस
गोहाना। नई अनाज मंडी में सरकारी खाद वितरण केंद्र से डीएपी खाद लेने के लिए किसानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। वितरण केंद्र में वीरवार को डीएपी खाद के 3000 बैग पहुंचे थे, जिनमें से 2000 बैग ही बांटे गए। शुक्रवार को खाद लेने के लिए सुबह 5 बजे से ही किसान वितरण केंद्र के सामने पहुंचना शुरू हो गए थे। खाद का स्टॉक कम होने के चलते खाद लेने के लिए अधिक किसान होने से व्यवस्था बिगड़ गई। दूसरे दिन खाद वितरित करने के लिए 100 किसानों को टोकन वितरित किए गए थे। पहले खाद लेने के लिए किसान खिड़की के पास एकत्रित हो गए। खाद वितरित करने के लिए व्यवस्था बनाने के लिए अधिकारियों को पुलिस बुलानी पड़ी। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों की निगरानी में किसानों को खाद वितरित किया। किसान राजेंद्र, संदीप, विक्रम का कहना है कि वीरवार को उन्हें खाद नहीं मिला था जिसके कारण दूसरे दिन वे सुबह जल्दी वितरण केंद्र के बाहर पहुंच गए थे। लाइन में उनका पांचवा नंबर था जबकि उन्हें टोकन काफी पीछे का मिला। किसानों का आरोप है कि कर्मचारी खाद वितरण करने में धांधली कर रहे हैं। खाद वितरण करने के लिए कर्मचारी अपनी पहचान के लोगों को खाद देने के लिए टोकन अपने पास रख लेते हैं। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग से एसडीओ डॉ. राजेंद्र मेहरा का कहना है कि गेहूं सीजन के दौरान किसानों को खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी। जल्द ही डीएपी खाद का रैक लगवाया जाएगा। किसान भी अपनी जरूरत के अनुसार ही खाद खरीदें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।