{"_id":"6adc6f86f97d1a3b8807eea1","slug":"youth-arrested-with-three-pistols-and-six-magazines-allegedly-smuggled-weapons-for-profit-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रांडेड जूते और महंगे शौक: एक झटके में अमीर बनने के लिए इस युवक ने किया ऐसा काम, चकरा जाएगा आपका दिमाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रांडेड जूते और महंगे शौक: एक झटके में अमीर बनने के लिए इस युवक ने किया ऐसा काम, चकरा जाएगा आपका दिमाग
Sat, 24 Oct 2026 02:12 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:12 PM IST
सार
आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने ट्रांस यमुना निवासी मनीष को तीन पिस्टल और छह मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दूसरे राज्य से हथियार लाकर आगरा में अधिक कीमत पर बेचने की योजना बना रहा था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में महंगे ब्रांडेड जूते पहनने और अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए एक युवक अपराध की दुनिया में कदम रख बैठा। ट्रांस यमुना के टेढ़ी बगिया निवासी मनीष को फतेहपुरसीकरी थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन पिस्टल और छह मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मनीष अपने एक परिचित के माध्यम से दूसरे राज्य से ये हथियार खरीद कर लाया था। उसकी योजना इन पिस्टलों को 10 हजार रुपये में खरीदकर आगरा में आपराधिक तत्वों को तीस हजार रुपये तक में बेचने की थी।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी मनीष को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। डीसीपी पश्चिम आदित्य सिंह ने बताया कि मनीष से पूछताछ के आधार पर आगे हथियारों की तस्करी के गिरोह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।