{"_id":"69b2f4ef4fb4b6d0ec06dfd7","slug":"video-more-than-150-old-students-reached-davpg-college-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"डीएवीपीजी कॉलेज में पहुंचे 150 से ज्यादा पुरा छात्र, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवीपीजी कॉलेज में पहुंचे 150 से ज्यादा पुरा छात्र, VIDEO
डीएवीपीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को हुए पुरा छात्र सम्मेलन में 1961 से 2024 तक के 150 से ज्यादा पुरातन छात्र पहुंचे। कॉलेज परिसर में पहुंचने पर पुरातन छात्र जहां अपने क्लासरूम में गए वहीं प्राचार्य सहित अन्य शिक्षकों से भी मुलाकात कर कॉलेज के दिनों की याद ताजा की। विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर अपने कॉलेज के दिनों की बातों को भी सांझा किया। डीएवीपीजी कॉलेज में आयोजित सम्मेलन में 1961 में विद्यार्थी रहे लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व आचार्य प्रो.आईडी गुप्ता पहुंचे तो 1984 में शिक्षण ग्रहण करने वाले चिंतामणि गणेश मंदिर के महंत चेल्लासुब्बाराव भी सम्मेलन में शामिल हुए। समारोह में पुरातन छात्र प्रो.आईडी गुप्ता ने कहा कि युवाओं के कंधे पर देश का भविष्य हैं। कॉलेज की उपप्राचार्य द्वय प्रो. संगीता जैन, प्रो. राहुल ने सभी पुरा छात्रों का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसमें युवा कलाकार रुद्रशंकर ने कथक प्रस्तुत कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस दौरान प्रो. विजयनाथ दुबे, आइक्यूएसी समन्वयक डॉ. पारुल जैन, डॉ. साक्षी चौधरी, डॉ. तरु सिंह मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।