{"_id":"69b2a24481519e68fe03c7ab","slug":"video-gada-ma-rasaii-gasa-sakata-sa-mada-da-mal-parabhavata-lkaugdha-ka-calha-para-bna-raha-bhajana-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में रसोई गैस संकट से मिड-डे मील प्रभावित, लकड़ी के चूल्हों पर बन रहा भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में रसोई गैस संकट से मिड-डे मील प्रभावित, लकड़ी के चूल्हों पर बन रहा भोजन
गोंडा में एलपीजी गैस सिलिंडरों की किल्लत का असर अब परिषदीय विद्यालयों के मिड-डे मील पर पड़ने लगा है। कई स्कूलों में गैस खत्म होने के बाद लकड़ी के चूल्हों पर बच्चों का भोजन पकाया जा रहा है, जबकि कई जगह सिलिंडर खत्म होने की कगार पर हैं। आपूर्ति जल्द सामान्य न हुई तो करीब 3.09 लाख बच्चों के भोजन पर संकट गहरा सकता है।
परसपुर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवानोहर में तीन दिन से लकड़ी के चूल्हे पर खाना बन रहा है। शिक्षकों ने बताया कि एजेंसियों से सिलिंडर नहीं मिल रहा। राधाकुंड, अर्जुनपुर, बिनौहनी और रानीपुरवा समेत कई स्कूलों में भी यही स्थिति है। कई जगह एक ही कनेक्शन होने से परेशानी बढ़ गई है।
उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस एजेंसियों और अधिकारियों के फोन तक नहीं उठ रहे। डीएसओ कुंवर दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि एजेंसियों का निरीक्षण कराया जा रहा है। बीएसए अमित सिंह ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए विभाग स्तर पर बात की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।