सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Theft of 524 gas cylinders revealed, SSP BBGTS Murthy giving information

524 गैस सिलिंडर चोरी का खुलासा, जानकारी देते एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 06:40 AM IST
Theft of 524 gas cylinders revealed, SSP BBGTS Murthy giving information
करारी स्थित गैस प्लांट के पास से 524 सिलिंडर से भरे ट्रक की चोरी के मामले का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। बदमाश ट्रक चोरी कर सभी सिलिंडर समथर की एक गैस एजेंसी को 13 लाख रुपये में बेचने जा रहे थे। पुलिस ने गैस एजेंसी संचालक शुभांकर परिहार समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से 524 सिलिंडर (389 भरे और 135 खाली), 11.10 लाख रुपये नकद, सिलिंडर बेचने से मिले 83,820 रुपये के अलावा एक तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के न्यू रायगंज निवासी नीरज कुमार अग्रवाल ने ट्रक चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। ट्रक करारी स्थित भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन से संबद्ध था और उसमें भरे 524 सिलिंडर झांसी से गजनेर (कानपुर देहात) भेजे जाने थे। होली के कारण दो मार्च को चालक ट्रक को प्लांट के बाहर खड़ा कर चला गया था। इसी बीच 5/6 मार्च की रात ट्रक चोरी हो गया। अगले दिन खाली ट्रक पारीछा में एक ढाबे के पास मिला। मामले की जांच के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गईं। 10 मार्च की देर रात ग्वालियर रोड स्थित गैस गोदाम से करीब 50 मीटर दूर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद जावेद (निवासी गड़िया फाटक, नगरा), आमिर (निवासी काली मर्दन, समथर), रितिक (निवासी इमामबाड़ा, प्रेमनगर) और सुमित अहिरवार (निवासी स्कूलपुरा, नगरा) को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक तमंचा, दो कारतूस, एक खोखा और बाइक बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने समथर स्थित गैस एजेंसी पर छापा मारकर संचालक शुभांकर परिहार, अभिषेक कुशवाहा और सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी संचालक ने बताया कि 135 सिलिंडर बेचकर उसने 83,820 रुपये कमाए थे, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। वहीं जावेद की निशानदेही पर उसके घर से 11 लाख 10 हजार रुपये बरामद किए गए। एसएसपी के मुताबिक रितिक और जावेद पहले नीरज अग्रवाल का ट्रक चलाते थे। दोनों को नौकरी से हटा दिया गया था। आरोपियों ने बताया कि नीरज पर उनके करीब 70 हजार रुपये बकाया थे। कई बार मांगने के बावजूद रकम नहीं मिलने पर दोनों ने ट्रक चोरी की साजिश रची। इसमें सुमित को भी शामिल कर लिया और तीनों ने समथर की गैस एजेंसी के मुनीम से संपर्क कर सिलिंडर बेचने का सौदा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: वाराणसी में मांस की तस्करी का आरोप, दो युवकों को लंका पुलिस ने हिरासत में लिया

11 Mar 2026

चंडीगढ़ में तेंदुआ, रिहायशी इलाके में घुसा, दहशत में लोग

11 Mar 2026

Meerut: क्या बंद हुई ऑनलाइन गैस सिलेंडर की बुकिंग ? कर्मचारी और उपभोक्ताओं के सामने खड़ी हुई परेशानी

11 Mar 2026

Meerut: 16 मार्च से मवाना में होगा पुलिया निर्माण, रूट डायवर्जन रहेगा

11 Mar 2026

जगदलपुर: पुलिस नक्सली मुठभेड़ अभी भी जारी, जवानों की सुरक्षा में फोर्स तैनात

11 Mar 2026
विज्ञापन

राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में नैंसी यादव ने जीते दो स्वर्ण पदक

11 Mar 2026

VIDEO: कुश्ती प्रतियोगिता में जौनपुर बना विजेता

11 Mar 2026
विज्ञापन

VIDEO: चंडिका धाम के चैती मेला में बिरहा मुकाबला, रातभर झूमे श्रोता

11 Mar 2026

VIDEO: चंदौली में मियाद खत्म होने के बाद भी सड़क पर फर्राटा भर रहे 50 से अधिक विक्रम

11 Mar 2026

VIDEO: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने सुनी पीड़ित महिलाओं की फरियाद, 26 शिकायतें दर्ज

11 Mar 2026

VIDEO: पिकअप की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक घायल

11 Mar 2026

चंदौली में स्वास्थ्य केंद्र तक नहीं बना रास्ता, 20 वर्षों से पगडंडी के सहारे पहुंचते हैं मरीज

11 Mar 2026

VIDEO: बगीचे में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग

11 Mar 2026

नहर किनारे सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का खेल, ग्रामीणों के विरोध पर काम बंद

11 Mar 2026

जिम्मेदारों की अनदेखी से मोहम्मदपुर नर्वल गोशाला के गोवंश बेहाल, भूखे पेट चबाने को मजबूर पायरा

11 Mar 2026

VIDEO: भदोही में मजदूर का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

11 Mar 2026

भीतरगांव इलाके में होला के शौकीनों से फसल बचाने को रात भर जाग रहे किसान

11 Mar 2026

दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री का शिलान्यास पत्थर तोड़े जाने पर सपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश

11 Mar 2026

भीतरगांव इलाके की परंपरा: फाग गीतों की गूंज के साथ 'आठव होली' का भव्य समापन

11 Mar 2026

कुम्हऊपुर: फाग की धुनों से गूंजी गलियां, माता के दरबार में हुआ समापन

11 Mar 2026

मां फूलमती मंदिर में फाग के सुरों संग उड़ा गुलाल, भक्तों की उमड़ी भीड़

11 Mar 2026

VIDEO: भदोही में विवादित जमीन का निस्तारण, नौ लाख से 150 मीटर बनेगी नाली

11 Mar 2026

VIDEO: ईरान-इस्राइल युद्ध का असर, भदोही में कामर्शियल की आपूर्ति बंद, घरेलू की बुकिंग बढ़ी

11 Mar 2026

सुभाष नगर मोड़ के पास पांच घंटे रुक-रुक कर लगता रहा जाम

11 Mar 2026

कोहरे से थमी रही वाहनों की रफ्तार, हेडलाइट जलाकर निकले सवार

11 Mar 2026

किशोरी ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर दी जान, मानसिक रूप से थी बीमार

11 Mar 2026

घंटों लाइन में लगने के बाद भी लोगों को नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर

11 Mar 2026

Video: पांडेयगंज व्यापार मंडल की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह, कवि सम्मेलन का किया गया आयोजन

11 Mar 2026

VIDEO: धर्म और सत्कर्म से ही मोक्ष की प्राप्ति संभव, शिवपुराण कथा में बोले लीलानंद महाराज

11 Mar 2026

लखनऊ: गैस की सप्लाई न होने से बंदी के कगार पर हैं कई दुकानें, लोग कर रहे हैं घरों के सिलिंडर का इस्तेमाल

11 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed