{"_id":"69b1a1d8189f4fffaf05d58b","slug":"video-rudra-mahayagya-and-shivpuran-story-in-sonbhadra-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: धर्म और सत्कर्म से ही मोक्ष की प्राप्ति संभव, शिवपुराण कथा में बोले लीलानंद महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: धर्म और सत्कर्म से ही मोक्ष की प्राप्ति संभव, शिवपुराण कथा में बोले लीलानंद महाराज
सोनभद्र जिले के विजयगढ़ क्षेत्र के गिरिया गांव स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर परिसर में आयोजित रुद्र महायज्ञ एवं शिवपुराण कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कथा के दौरान स्वामी लीलानंद महाराज ने कहा कि मनुष्य को जीवन में सत्कर्म करते हुए मोक्ष की तैयारी करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि दान करने से मनुष्य पुण्य के मार्ग पर अग्रसर होता है, जबकि पाप से कमाया गया धन अंततः विनाश का कारण बनता है। मनुष्य जीवन बड़े भाग्य से मिलता है, इसलिए धर्म और कर्म के मार्ग पर चलकर ही मोक्ष की प्राप्ति संभव है। कथावाचक ने कहा कि धार्मिक कथाओं में जीवन जीने की जो सीख दी गई है, उसे यदि मनुष्य आत्मसात कर ले तो कठिन परिस्थितियों में भी वह विचलित नहीं होता।
उन्होंने मानव स्वभाव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज का मनुष्य प्रायः केवल अपना स्वार्थ देखता है और दूसरों की चिंता नहीं करता, जिसके कारण उसका मन लोभ और लालच में उलझता जाता है। कथा के अंत में श्रद्धालुओं ने शिवपुराण के महत्व को समझते हुए सत्कर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इससे पूर्व यज्ञ मंडप में वैदिक आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यजमानों से पूजन-अर्चन कराकर लोक कल्याण की कामना की। इस दौरान भिक्षुक भिखारी बाबा जंगली दास, आयोजक कृष्ण कुमार मिश्रा, रमाकांत देव पांडेय, राजकुमार देव, डॉ. भागवत प्रसाद मिश्रा, चंद्रबली सिंह, जयशंकर देव, विजय कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।