{"_id":"69b14f02b722df2ebb0aac03","slug":"video-illegal-weapons-and-a-large-quantity-of-cartridges-recovered-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: अवैध हथियारों सहित भारी मात्रा में कारतूस बरामद, परिवार पर दोबारा हमले की साजिश नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: अवैध हथियारों सहित भारी मात्रा में कारतूस बरामद, परिवार पर दोबारा हमले की साजिश नाकाम
निजामपुर थाना पुलिस ने गांव मुसनौता में पुष्कर नामक व्यक्ति की हत्या के मामले में तीन ओर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मृतक के परिवार पर हमला करने की फिराक में थे। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अबतक कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि 6 मार्च की रात को सादा की ढाणी निवासी पुष्कर पर मुसनौता बस स्टैंड के पास बदमाशों ने कैंपर गाड़ियों से टक्कर मारकर हमला किया था। आरोपियों ने लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर पुष्कर की हत्या कर दी थी। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मुसनौता-नांगल दर्गु मार्ग पर घेराबंदी कर एक बिना नंबर की स्कॉर्पियो को काबू किया। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपी महेश निवासी मुसनौता और ज्ञानी राम निवासी मेहाड़ा गुजरवास झुंझुनू को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो देसी पिस्तौल और 43 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। इससे पूर्व, पुलिस ने इस हत्या में शामिल प्रवीण कुमार निवासी ढाणी भोजावाली को भूणा का जाल क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ था कि आपसी कहासुनी और पुरानी रंजिश के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।