{"_id":"69b0e61a90f8d4bba40abfda","slug":"video-hamirpur-youths-race-to-wear-uniforms-agniveer-recruitment-to-be-held-in-hamirpur-till-march-17-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: वर्दी पहनने के लिए युवाओं ने लगाई दौड़, हमीरपुर में 17 मार्च तक आयोजित होगी अग्निवीर की भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: वर्दी पहनने के लिए युवाओं ने लगाई दौड़, हमीरपुर में 17 मार्च तक आयोजित होगी अग्निवीर की भर्ती
Ankesh Dogra
Updated Wed, 11 Mar 2026 09:18 AM IST
Link Copied
राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के मैदान में चल रही अग्निवीर भर्ती के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मंगलवार को 300 से अधिक युवाओं ने सेना की भर्ती पहनने के लिए दौड़ लगाई। दौड़ के बाद युवाओं का शारीरिक परीक्षण किया गया। इसमें ऊंचाई, ऊंची कूद, लंबी कूद आदि करवाई गई। नौ मार्च से 17 मार्च तक चलने वाली अग्निवीर भर्ती के लिए करीब चार हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। सेना भर्ती निदेशालय की ओर से प्रतिदिन 500 अभ्यर्थियों को बुलाया जा रहा है ताकि अभ्यर्थियों को अधिक दिक्कतों का सामना न करना पड़े। सेना भर्ती निदेशालय के अधिकारी श्रीधर राजन ने बताया कि टेस्ट उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का भी निरीक्षण किया जा रहा है। मंगलवार को एडीसी अभिषेक गर्ग ने भी भर्ती का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी सतर्कता बरती जा रही है। बाहरी लोगों को अंदर आने की अनुमति नहीं है। अधिकारियों के अनुसार यह भर्ती 16 मार्च तक आयोजित की जाएगी जबकि एक दिन रिजर्व रखा गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस भर्ती को तय अवधि में पूरा कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।