Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Hardoi News
›
Hardoi: CBI arrests two people, including the former BSP district president, from a sector review meeting
{"_id":"69b048cca4ebdbfb100cdece","slug":"video-hardoi-cbi-arrests-two-people-including-the-former-bsp-district-president-from-a-sector-review-meeting-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरदोई: सेक्टर समीक्षा बैठक से सीबीआई ने बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत दो को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: सेक्टर समीक्षा बैठक से सीबीआई ने बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत दो को उठाया
कछौना कोतवाली क्षेत्र के सिपहिया गांव में सेक्टर समीक्षा बैठक कर रहे बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत दो लोगों को सीबीआई की लखनऊ टीम ने उठाया है। दोनों को एक कार से बालामऊ जंक्शन की आवासीय कॉलोनी में ले जाकर पूछताछ की गई। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष से खबर लिखे जाने तक पूछताछ की जा रही थी। मामला बैंक से किए गए फ्रॉड से जुड़ा बताया गया है।
कछौना के रेलवेगंज निवासी सुरेश चौधरी बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हैं। उनके सहयोगी नगर पंचायत के पूर्व सभासद रंजीत राव गौतम ने बताया कि मंगलवार शाम सिपहिया गांव में बसपा की सेक्टर बैठक चल रही थी। इस दौरान एक लग्जरी कार सवार कुछ लोग आ गए। इन लोगों ने खुद को सीबीआई टीम का सदस्य बताया। वहां से उन्हें और पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चौधरी को अपनी कार में बैठा लिया। वजह पूछने पर रास्ते में बताने की बात कही। इसके बाद सीबीआई टीम दोनों को लेकर बालामऊ जंक्शन पहुंची। यहां सुरेश चौधरी से टीम पूछताछ कर रही है।
विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक सुरेश चौधरी का नाम एक बैंक में हुए कई करोड़ रुपये के फ्रॉड में सामने आया है। इसीलिए उनसे पूछताछ की जा रही है। रंजीत राव गौतम से कोई खास पूछताछ नहीं हुई है और पकड़े जाने के कुछ देर बाद ही वह बालामऊ जंक्शन की आवासीय इमारत से बाहर आ गए। पुलिस महकमे से जुड़े विश्वस्त सूत्रों ने अनौपचारिक तौर पर बताया कि सीबीआई की टीम ने सुरेश चौधरी को उठाया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।