{"_id":"69b047228fd8e835350a4709","slug":"video-three-youths-who-came-for-a-picnic-after-the-ganga-mela-two-drowned-in-the-river-search-continues-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"गंगा मेला के बाद पिकनिक मनाने आए तीन युवक, दो नदी में डूबे, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा मेला के बाद पिकनिक मनाने आए तीन युवक, दो नदी में डूबे, तलाश जारी
कानपुर में गंगा मेला में शामिल होने के बाद तीन दोस्त भोगनीपुर थाना के मावर गांव के समीप स्थित सेंगुर नदी किनारे पिकनिक मनाने पहुंचे। देर शाम नहाने के दौरान दो दोस्त नदी में डूब गए। साथी की सूचना पर पहुंची पुलिस देर रात तक खोजबीन करती रही। वहीं मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों का हाल बेहाल रहा।
कानपुर के बर्रा-आठ निवासी इंद्रजीत सचान (30) मूल रूप से भोगनीपुर थाना के माचा गांव निवासी है। इंद्रजीत ने बताया कि मंगलवार को गंगा मेला के बाद साथी कानपुर बर्रा-छह निवासी अभिषेक शर्मा (24) और रवि गुप्ता (25) के साथ बाइक से शाम पांच बजे के करीब मावर स्थित सेंगुर नदी किनारे आए थे। यहां पर तीनों काफी देर बैठे बातें करते रहे। इसके बाद रेलवे लाइन किनारे खुदे पड़े नाले के पास बाइक खड़ी कर पुल के नीचे नदी में नहाने के लिए चले गए। इंद्रजीत ने बताया कि पहले वह नहा कर बाहर आ गया। जबकि अभिषेक और रवि गुप्ता नहाने रहे। इसी बीच दोनों नदी के गहरे बहाव में चले गए, डूबने पर शोर मचाया। उसने अकेले उन्हें बचाने की कोशिश की, और शोर भी मचाया।
आस-पास किसी के न होने पर वह उन्हें बाहर नहीं निकाल सका। इसके बाद उसने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर भोगनीपुर थानाध्यक्ष सतीश सिंह, दमकल कर्मी औ0र चौकी इंचार्ज अतेंद्र सिंह के साथ पहुंचे। पुलिस ने रात आठ बजे तक नदी में डूबे दोनों युवकों की स्थानीय गोताखाेरों से तलाश कराती रही। नदी में उतरे गोताखोर अंधेरा हाेने के कारण युवकों को नहीं ढूंढ सके। इस पर कुछ दूर नदी में आगे की ओर जाल लगाया गया। इधर हादसे की जानकारी पर परिवार के लोग भी पहुंचे। मौके पर पहुंचे विनोद ने बताया कि बेटा रवि और अभिषेक कानपुर में एक बैटरी की दुकान में काम करते है। थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया है। तीनों युवक कानपुर से आए थे। जिनमें दो नदी में डूब गए। साथी इंद्रजीत के बताने के अनुसार डूबे युवकों की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।