{"_id":"6adc7f7f26e8a23a7602a023","slug":"video-hamirpur-consumers-troubled-by-potholes-on-roads-and-encroachment-on-footpaths-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: सड़कों के गड्ढों, फुटपाथों पर अतिक्रमण से उपभोक्ता परेशान, उपभोक्ता संरक्षण संगठन ने बैठक में उठाया मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: सड़कों के गड्ढों, फुटपाथों पर अतिक्रमण से उपभोक्ता परेशान, उपभोक्ता संरक्षण संगठन ने बैठक में उठाया मुद्दा
हमीरपुर जिले की सड़कों पर पड़े गड्ढों, फुटपाथों पर अतिक्रमण, बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों को होने वाली परेशानी को लेकर दि हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन ने आवाज उठाई है। संगठन ने संबंधित विभागों से इन समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। शनिवार को संगठन की मासिक बैठक लोक निर्माण विभाग हमीरपुर के विश्राम गृह में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया ने की। महासचिव मनोहर लाल कानूनगो ने बताया कि सभी बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए नगद लेनदेन के लिए अलग काउंटर या अलग कतारों की व्यवस्था की जाए। कई बैंकों में लंबी कतारें लगी रहती हैं, जिससे बुजुर्गों और वरिष्ठ नागरिकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। शहर में विभिन्न दुकानों पर फल और सब्जियों के दाम अलग-अलग वसूले जा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी होती है। दिवाली के मद्देनजर संगठन ने मिठाई विक्रेताओं से मिठाइयों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही खाद्य निरीक्षक से समय-समय पर मिठाई की दुकानों का निरीक्षण करने की मांग की। बैठक में विपिन शर्मा, एसके कौड़ा, पीएन शर्मा, युद्धवीर पठानिया, अशोक सोनी, हेमराज शर्मा, रणजीत सिंह ठाकुर सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।