{"_id":"6adcb6964fd4d781f705d782","slug":"video-conclusion-of-the-two-day-cricket-tournament-held-at-hamirpur-college-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में बीकॉम तृतीय वर्ष की टीम ने बीकॉम प्रथम वर्ष को पांच विकेट से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 5100 रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 3100 रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में वाणिज्य विभाग की चार टीमों ने भाग लिया।
विजेता टीम की कप्तानी मोहित और उपविजेता टीम की कप्तानी रोनित ने की। प्रतियोगिता के अंतिम दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। समापन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता सिंह, डॉ. नरेश और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमन भारती विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों और विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। साथ ही विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।