{"_id":"6adc631cd7c558b10a067f30","slug":"video-video-sakal-bsa-ka-takakara-sa-ghayal-yavaka-ka-10-thana-btha-mata-atama-sasakara-sa-inakara-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: स्कूल बस की टक्कर से घायल युवक की 10 दिन बाद मौत, अंतिम संस्कार से इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: स्कूल बस की टक्कर से घायल युवक की 10 दिन बाद मौत, अंतिम संस्कार से इनकार
तेलीबाग क्षेत्र में स्कूल बस की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए युवक की 10 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने मुआवजे की मांग पूरी होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। पत्नी ने स्कूल प्रबंधन से एक करोड़ रुपये मुआवजे और अपने तीनों बच्चों के लिए नौकरी की मांग की है।
बच्चों की फीस जमा करने जा रहे थे देवेंद्र
बरौली निवासी देवेंद्र कुमार (45) ठेकेदारी का काम करते थे। उनके तीन बच्चे वृंदावन सेक्टर-9 स्थित एनकेएम स्कूल में पढ़ते हैं। परिजनों के मुताबिक, 14 अक्टूबर को दोपहर करीब एक बजे देवेंद्र मोटरसाइकिल से बच्चों की स्कूल फीस जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान वृंदावन सेक्टर-12 चौराहे के पास सामने से आ रही स्कूल बस ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।