फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Sharad Purnima tomorrow, special celebrations in Ayodhya; Kheer to be offered to Shri Ram Lalla

यूपी: शरद पूर्णिमा कल, अयोध्या में होंगे विशेष तरह के उत्सव; श्रीरामलला को अर्पित होगी खीर

Sat, 24 Oct 2026 10:14 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 24 Oct 2026 10:14 PM IST
सार

Sharad Purnima Celebration: शरद पूर्णिमा का त्योहार 25 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इस मौके पर रामलला को खीर अर्पित की जाएगी। 

विज्ञापन
UP: Sharad Purnima tomorrow, special celebrations in Ayodhya; Kheer to be offered to Shri Ram Lalla
रामलला को अर्पित होगी विशेष खीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रामनगरी के मठ-मंदिरों में रविवार को शरद पूर्णिमा का भव्य महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्रीरामलला को विशेष खीर का भोग अर्पित किया जाएगा। साथ ही, साकेत भूषण समाज की ओर से 137 वर्ष पुरानी अलौकिक झांकी भी सजाई जाएगी। राम मंदिर में होने वाले आयोजन को लेकर धार्मिक समिति की बैठक में रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन


श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलला का विशेष पूजन-अर्चन होगा। देर रात पारंपरिक रीति-नीति से खीर का भोग लगाया जाएगा। धार्मिक व्यवस्था प्रमुख इंद्रदेव मिश्र ने बताया कि संध्या आरती के बाद श्रीरामलला के चल विग्रह को गर्भगृह के बाहर उत्तरी चबूतरे पर ले जाया जाएगा। यहीं विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। अर्चक प्रमुख आचार्य केशव ने सुरक्षा के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र मिश्र को पत्र लिखा था। 
विज्ञापन


मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साकेत भूषण समाज का महोत्सव राम मंदिर के मुख्य द्वार के पास दंतधावन कुंड पर शाम छह बजे से शुरू होगा। इसमें भगवान विष्णु के शेषनाग पर विराजमान दिव्य स्वरूप सहित कई झांकियां होंगी। 137 वर्ष पुरा नी झांकी मुख्य आकर्षण रहेगी। समिति 21 क्विंटल दूध की खीर का भोग लगाकर भक्तों में बांटेगी। आयोजकों का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सनातन संस्कृति से जोड़ना और अयोध्या की धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाका हनुमानगढ़ी में भव्य भजन संध्या
नाका हनुमानगढ़ी में भी शरद पूर्णिमा पर भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। पीठ के महंत रामदास ने बताया कि शरद पूर्णिमा पर शाम पांच से सात बजे तक श्रीसत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन होगा। इसके बाद शाम सात बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर में विराजमान हनुमंतलला को खीर का भोग अर्पित कर भक्तों में वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed