{"_id":"69b05a7505824d1f9e001aa8","slug":"video-three-people-including-the-main-accused-arrested-in-the-murder-of-a-young-man-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या में मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगाघाट कोतवाली के बसधना गांव में शराब पार्टी के दौरान हुईं मारपीट और अपहरण कर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन को पकड़ कर जेल भेजा गया। वहीं, अपहरण और मारपीट की धारा को हत्या में तरमीम किया गया है। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है जहां पुलिस बल की तैनाती की गईं है। शव पर 30 छोटी-बड़ी चोटें मिलीं हैं। दो डाॅक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया है।
बता दे कि आठ मार्च की रात बसधना के रहने वाले क्षेत्र के दबंग विपिन के यहां शराब पार्टी चल रही थी। इस दौरान किसी दस साल पुरानी नाली के विवाद की रंजिश को लेकर यहीं के रहने वाले मनोकांत शुक्ला, महेंद्र और रामजी से विवाद हो गया। इस दौरान विपिन ने अपने साथियों के साथ तीनों की लाठी और लात घूसों से जमकर पिटाई कर तीनों को अगवा कर कार से दोस्तीनगर स्थित अपने एक अन्य आवास पर ले गए। यहां महेंद्र और रामजी किसी तरह से भाग निकले जबकि नौ मार्च की सुबह थाना माखी के सिंघूपुर गांव मार्ग किनारे मनोकांत का शव पुलिस को मिला। बड़े भाई कमलाकांत ने शव की पहचान की और मृतक की पत्नी सुमन की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण और मारपीट की धारा को हत्या में देर रात तरमीम की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।