{"_id":"69afffa8b9368d2c6c0f297a","slug":"claim-of-tiger-sighting-in-mirganj-area-video-goes-viral-in-bareilly-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मीरगंज इलाके में बाघ देखे जाने का दावा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मीरगंज इलाके में बाघ देखे जाने का दावा, वीडियो वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी, मीरगंज (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 10 Mar 2026 04:55 PM IST
Link Copied
बरेली के मीरगंज क्षेत्र के गोरा हेमराजपुर के खेतिहर इलाके में एक वन्यजीव देखे जाने का दावा किया गया है। इसका वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। गोरा हेमराजपुर निवासी यासीन का दावा है कि रविवार शाम उसने खेतों में बाघ को घूमते देखा। ग्रामीणों ने भी बाघ होने का दावा किया है।
यासीन ने बताया कि वह रविवार शाम अपनी पालेज की रखवाली कर रहा था, तभी एक बाघ घूमता हुआ आया। उसे देख यासीन छिप गया। उसने मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने वन विभाग को फोन पर क्षेत्र में बाघ होने की जानकारी दी। सोमवार को वन विभाग की टीम के साथ रेंजर संतोष कुमार मठपाल गांव पहुंचे तथा लोगों से पूछताछ की तो लोगों ने बाघ होने की बात बताई।
रेंजर ने बताया कि उन्होंने टीम के साथ काफी दूर तक जांच पड़ताल की। लेकिन कहीं भी पग चिह्न दिखाई नहीं दिये। फिर भी निगरानी की जा रही है तथा लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है। अकेले जंगल न जाने की सलाह दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।