{"_id":"69b00484d442961e5f0d2173","slug":"video-nahan-women-being-trained-in-tailoring-and-garment-designing-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: सिलाई-कटाई और परिधान डिजाइनिंग पर प्रशिक्षित की जा रहीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: सिलाई-कटाई और परिधान डिजाइनिंग पर प्रशिक्षित की जा रहीं महिलाएं
यूको आरसेटी नाहन की ओर से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से निशुल्क सिलाई-कटाई और परिधान डिजाइनिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका मुख्य लक्ष्य ग्रामीण महिलाओं, विशेषकर बीपीएल परिवारों और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए कुशल बनाना है। यह प्रशिक्षण पूरी तरह से निशुल्क है, जिसमें प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को बैंक की ओर से भोजन और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं। शिविर में महिलाओं को आधुनिक तकनीकों से सिलाई, कटाई और नवीनतम गारमेंट डिजाइनिंग सिखाई जा रही है। सिलाई के साथ प्रशिक्षुओं को बाजार प्रबंधन, समय प्रबंधन, बहीखाता और व्यवसाय योजना बनाने जैसे विषयों पर भी शिक्षित किया जाएगा, ताकि वे अपना काम सफलतापूर्वक शुरू कर सकें। यूकोआरसेटी की निदेशक मंजीत ने 31 दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में 33 महिलाएं प्रशिक्षण ले रही हैं। उनको प्रशिक्षक मंजीता सिलाई कटाई की तकनीक बता रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद संस्थान की ओर से महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। साथ ही उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए बैंकों से ऋण दिलाने में भी सहायता प्रदान की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।