{"_id":"69b04826a979dd5a6d0c6095","slug":"video-video-saldara-ka-kallta-thakanathara-bl-aisa-ha-halta-raha-ta-thapa-ha-jaega-thhathha-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सिलिंडर की किल्लत: दुकानदार बोले- ऐसे ही हालात रहे तो ठप हो जाएगा धंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सिलिंडर की किल्लत: दुकानदार बोले- ऐसे ही हालात रहे तो ठप हो जाएगा धंधा
- लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन के सामने अंडा रोल की दुकान लगाने वाले प्रहलाद ने बताया कि हमारी दुकान दोपहर तक बंद रही, इसके बाद मुश्किल से एक सिलिंडर मिल पाया है तो आज दुकान खुल गई अगर ऐसे ही सिलेंडर की किल्लत रही तो धंधा ठप हो जाएगा।
- चारबाग रेलवे स्टेशन के सामने पंडित चाट कॉर्नर चलाने वाले नन्दराम ने बताया कि सिलिंडर नहीं मिल रहा है, इसकी वजह से घरेलू गैस का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। अगर इसी तरह से सिलिंडर की किल्लत रही तो दुकान बंद करने की नौबत आ जाएगी, जबकि हमारे पास में रेट बढ़ाने का भी कोई जरिया नहीं है। अगर हम चाट बतासे का रेट बढ़ाते है तो लोग खाना बंद कर देंगे। इसीलिए जब तक गैस मिल रही तब तक दुकान चला रहे हैं। जैसे ही गैस मिलना बंद होगी तो हमें अपनी दुकानें भी बंद करनी पड़ेगी।
- अमीनाबाद वाहिद बिरियानी के ओनर व उनके के साथ बैठे मैनेजर ने बताया कॉमर्शियल गैस सिलिंडर न मिलने के कारण कल दो घंटे तक दुकान बंद रही थी। अगर यही हाल रहा तो हो सकता है कल दुकान बंद करनी पड़ जाए। काफी जगह आज सिलिंडर लेने का प्रयास किया पर कहीं न मिला। थकहार कर जो आधा बचा हुआ सिलिंडर था उसी को लगाकर किसी तरह काम चलाया जा रहा है।
- चारबाग रेलवे स्टेशन के सामने दुकान लगाने वाले पंकज ने बताया कि जो सिलिंडर वह 1700 का खरीदते थे अब 2200 का लेना पड़ रहा है जबकि इतना महंगा सिलिंडर खरीदने के बाद अगर हम रेट बढ़ा रहे हैं तो कस्टमर खा नहीं रहा है। हमारा खाने का नुकसान हो रहा है। वहीं, अनीस अहमद जो कि भोजनालय चलाते है उनके यहां सिलिंडर खत्म हो गया तो उन्हें मजबूरी में चूल्हा जलाकर रोटी बनानी पड़ रही है। सिलिंडर की किल्लत की वजह से दुकानें बंद करने की नौबत आ रही है। वहीं, कुछ दुकानदार इससे निपटने के लिए भट्टी भी ला रहे है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।