Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Arriving for a Ramkatha, Dhirendra Shastri remarked, "Sadhus now command influence

गोंडा: रामकथा के लिए पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री बोले- अब साधुओं का भी दबदबा है, साधु अब लेने वाला नहीं देने वाला

Tue, 17 Nov 2026 02:35 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 17 Nov 2026 02:35 PM IST
सार

गोंडा पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अब साधुओं का भी दबदबा है। हमारा संत समाज आगे बढ़ रहा है। उन्होंने मंच से "हिंदू-हिंदू भाई-भाई", "जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं" के नारे लगवाए।

विज्ञापन
Arriving for a Ramkatha, Dhirendra Shastri remarked, "Sadhus now command influence
गोंडा में रामकथा के लिए पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री व बाबा रामदेव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नौ दिवसीय रामकथा के आयोजन के लिए गोंडा पहुंचे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि राम अब फिर से आ रहे हैं। नौ दिनों तक रामकथा होगी। उन्होंने "और गोंडा के पागलों..." के साथ पांडाल में मौजूद जनता को संबोधित करना शुरू किया। कहा कि देश का हिंदू जाग रहा है। जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं।  हमारा सनातन अब आगे बढ़ रहा है। सनातन अब नित नई ऊंचाइयां छू रहा है। हमारा संत समाज अब सिर्फ मांगने वाला नहीं बल्कि देने वाला दाता बन गया है। साधु संतों का भी अब दबदबा है। उन्होंने जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं के नारे लगवाए। उन्होंने हम सब हिंदू भाई-भाई के नारे लगवाए और कहा कि आपस की तनातनी खत्म कर सच्चे सनातनी बनो।
विज्ञापन




20 नवंबर को सीएम योगी भी होंगे शामिल
गोंडा के जयप्रभा ग्राम स्थित चिन्मय ग्रामोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार से नौ दिवसीय श्रीराम कथा और दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव शुरू होगा। कथा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और योगगुरु स्वामी रामदेव पहले दिन शामिल होंगे। अयोध्या धाम के राजकुमार दास महाराज समेत देशभर के संत-महात्मा भी आयोजन में पहुंचेंगे। 20 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कथा का श्रवण करेंगे।
विज्ञापन


श्री श्यामा श्याम जू ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत आलोक दास महाराज ने बताया कि मंगलवार दोपहर 12 बजे कथावाचक राजन जी महाराज संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ करेंगे। पहले दिन पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और स्वामी रामदेव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed