Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Robbers entered the shop, people trapped them by closing the shutter from outside.
{"_id":"69b0f672ae07491e5f04b8e5","slug":"video-robbers-entered-the-shop-people-trapped-them-by-closing-the-shutter-from-outside-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"दुकान में घुसे लुटेरे, लोगों ने बाहर से शटर बंद कर फंसाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में घुसे लुटेरे, लोगों ने बाहर से शटर बंद कर फंसाए
कुछ अज्ञात हथियारधरियों ने टांडा के गांव फुगलाना में एक टेलीकॉम की दुकान पर हमला कर दुकान में तोड़फोड़ की और दुकानदार मनमोहन दास और उसकी बहन को तेजधार हथियारों से घायल कर दिया। दुकानदार ने बताया कि हथियारों से लैस चार नकाबपोश लोग दुकान में घुस आए और तोड़फोड़ करने लगे और जब उन्होंने उक्त लोगों को रोका तो उन्होंने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। दुकान में शोर होता देख बाहर से किसी ने दुकान का शटर बंद कर दिया। आरोपियों में से एक ने दुकानदार को गोली मारने की धमकी दी और बाहर से शटर खोलने को कहा, लेकिन फिर भी शटर नहीं खोला गया। पीड़ित ने बताया कि करीब 8 महीने पहले भी उनकी दुकान पर ऐसा ही हमला हुआ था और हमलावर मौके से भाग गए थे। इसी बीच किसी ने मेहटियाना पुलिस स्टेशन में फोन करके घटना की जानकारी दी, जिस पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजिंदर कुमार पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे और हमलावरों को पकड़कर पुलिस स्टेशन ले गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।