{"_id":"6adba55a0338c6620b039633","slug":"due-to-the-strike-e-rickshaws-and-narnol-news-c-196-1-nnl1003-146987-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हड़ताल के चलते सड़क पर नहीं दिखे ई-रिक्शा व ई-वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हड़ताल के चलते सड़क पर नहीं दिखे ई-रिक्शा व ई-वाहन
विज्ञापन
फोटो नंबर- 16बस स्टैंड के पास सवारी के इंतजार में खड़ा ई-रिक्शा। संवाद
नारनौल। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सबसे ज्यादा असर ई-रिक्शा चालकों पर पड़ा है। पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी के बाद शहरी क्षेत्र में सवारी व लोडिंग ई-रिक्शा की संख्या तेजी से बढ़ी थी। लेकिन हड़ताल ने ई-रिक्शा चालकों की आय के स्रोत को घर में खड़ा करवा दिया है। बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन के पास केवल दो से तीन ई-रिक्शा देखने को मिले।
बिजली आपूर्ति बाधित हुए करीब 36 घंटे बीत चुके हैं और ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज नहीं हो पाई है। जिसके चलते ई-रिक्शा चालकों की आय बंद हो गई है, अगर हड़ताल और अधिक लंबी चलती है तो ई-रिक्शा चालकों को जीवन-यापन के लिए दैनिक खर्चों व ई-रिक्शा की किस्त चुकाने के लिए आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
हड़ताल की घोषणा के बाद 21 अक्तूबर की रात को ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज की थी। आज दोपहर तक बैटरी चली और उसके बाद बैटरी डिस्चार्ज का अलर्ट आने लग गया। जिसके बाद मैंने ई-रिक्शा को घर पर खड़ा कर दिया और अब बस बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने का इंतजार है।
विज्ञापन
बबलू, ई-रिक्शा चालक, मोहल्ला- पुरानी सराय
22 अक्तूबर की शाम तक तो कुछ काम किया था, लेकिन आज काम नहीं कर पाया। क्योंकि ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज नहीं है। अगर हड़ताल लंबी चलती है तो रोजी-रोटी व ई-रिक्शा की किस्त भरने के लिए रुपये नहीं कमा पाऊंगा, बस इसी की चिंता सताए जा रही है।
नवीन, ई-रिक्शा चालक, मोहल्ला- नलापुर