फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   DC says consensus reached on restoring supply of essential services

Mahendragarh-Narnaul News: डीसी बोलीं- बैठक में आवश्यक सेवाओं की सप्लाई बहाली पर सहमति

Fri, 23 Oct 2026 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
DC says consensus reached on restoring supply of essential services
फोटो नंबर- 19बिजली यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करती डीसी अनुपमा अंजली तथा पुलिस अधीक्ष
नारनौल। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनजर जिले में बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से उपायुक्त अनुपमा अंजली ने शुक्रवार को बिजली निगम के कार्यालय में विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि बैठक में हुई बातचीत के बाद आवश्यक सेवाओं से संबंधित बिजली आपूर्ति बहाल करने पर बिजली यूनियन ने अपनी सहमति जताई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैठक में उपायुक्त ने कहा कि आमजन को आधारभूत एवं मूलभूत सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार और जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है। ऐसे में बिजली कर्मचारी अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए आवश्यक सेवाओं से जुड़ी बिजली आपूर्ति को निरंतर जारी रखें। उन्होंने कहा कि अपनी मांगें रखना हर किसी का अधिकार है लेकिन मानवता के नाते भी हम सबका फर्ज बनता है कि अपनी बात एक दायरे में रहकर रखें। उन्होंने कहा कि हमारे लिए आमजन के हित सर्वोपरि हैं। बैठक के अंत में सभी बिजली कर्मचारी यूनियनों ने उपायुक्त को आश्वासन दिया कि वे अपना प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed