सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jind News ›   woman died after being scorched in a factory fire in Jind. Mamta of Safidon was undergoing treatment at a private hospital in Panipat

जींद में फैक्टरी में आग लगने से झुलसी महिला ने तोड़ा दम, सफीदों की ममता पानीपत के निजी अस्पताल में थी उपचाराधीन

Naveen Naveen
Updated Wed, 11 Mar 2026 09:01 AM IST
woman died after being scorched in a factory fire in Jind. Mamta of Safidon was undergoing treatment at a private hospital in Panipat
सफीदों शहर की भाट कॉलोनी में रंग-गुलाल की फैक्टरी में लगी आग में झुलसी एक और महिल ने पानीपत के एक निजी अस्प्ताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला की पहचान न्यू गीता कॉलोनी सफीदों निवासी 35 वर्षीय ममता के तौर पर हुई है। वहीं प्रशासन ने वार्ड-4 में स्थित एक डिस्पोजल की अवैध फैक्टरी को सील कर दिया है। सफीदों में हुई दर्दनाक घटना के बाद प्रशासन गंभीर हो गया है। सोमवार को तहसीलदार राजेश गर्ग डयूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में वार्ड-4 में छापेमारी की, जहां पर बिना कागजातों के डिस्पोजल बनाने वाली फैक्टरी चल रही थी। इस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने फैक्टरी को सील कर दिया। वहीं प्रशासन ने आगजनी के मामले में एएसपी सोनाक्षी सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर दिया है। इस पूरे मामले की जांच कर एसआईटी को 15 दिन में रिपोर्ट भेजनी होगी। इस घटना में अब तक सात महिलाओं की मौत हो चुकी है। घटना के दिन शनिवार को गुड्डी, उषा, पूजा और पिंकी की मौत हो गई थी वहीं रविवार को सरिता और धनपति की मौत हो गई थी। न्यू गीता कॉलोनी निवासी ममता ने भी सोमवार को पानीपत के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। प्रशासन के अनुसार हालांकि पीजीआई रोहतक में तीन महिलाएं उपचाराधीन हैं वहीं हिसार में एक और पानीपत में भी एक घायल दाखिल है। घटना के दौरान फैक्टरी में 21 मजदूर थे, जिसमें चार महिला मजदूर छत से कूदकर बच निकली थी जबकि 17 मजदूर अंदर थे। जो झुलस गए थे, उनमें 13 महिलाएं थी। इनमें से सात महिलाओं की अब तक मौत हो चुकी है। डेढ़ साल से अवैध रूप से चल रही थी फैक्टरी जांच में यह भी सामने आया है कि रंग-गुलाल बनाने वाली यह फैक्टरी करीब डेढ़ साल से अवैध रूप से चल रही थी। हालांकि हर साल यह फैक्टरी होली पर बंद हो जाती थी, लेकिन इस बार होली के बाद भी फैक्टरी में काम चल रहा था। हालांकि इस फैक्टरी के दो मालिक रह चुके हैं। अवैध फैक्टिरियों के खिलाफ अभियान चलाएगा प्रशासन जिले में अवैध रूप से चल रही फैक्टिरियों के खिलाफ प्रशासन अभियान चलाएगा। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध रूप से चलने वाली फैक्टिरियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें सील किया जाए। सफीदों के अलावा जींद शहर के रघुनगर, श्याम नगर, राम नगर, राम कॉलोनी, नेताजी कॉलोनी समेत ऐसी दर्जनभर कॉलोनी है, जिनमें धड़ल्ले से अवैध फैक्टरी चल रही है। अवैध फैक्टरी में हुई आगजनी मामले की जांच एएसपी सोनाक्षी सिंह के नेतृत्व में गठित एसआईटी करेगी। इसमें डीएसपी सफीदों, शहर थाना प्रभारी, सफीदों सीआईए और महिला पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। गठित एसआइटी 15 दिन मे जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट एसपी कुलदीप सिंह सौपेंगी। फैक्टरी मालिक राकेश को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। -कुलदीप सिंह, एसपी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: श्रीमद्भागवत कथा में श्रीराम और कृष्ण के जन्म का किया वर्णन

10 Mar 2026

हत्यारोपी ने 28 फरवरी को अपने चाचा से किया था झगड़ा, गुमटी में लगाई आग

10 Mar 2026

मोहम्मदपुर गोशाला के गेट पर लगा 'शराब निषेध' का बोर्ड, कचरे में दावत के सबूत

10 Mar 2026

देवपुरा पुल के दोनों छोर में गहरे गड्ढों से हादसे का खतरा बढ़ा

10 Mar 2026

ग्रामीणों के साथ अब मवेशियों को भी निशाना बना रहीं मधुमक्खियां

10 Mar 2026
विज्ञापन

पुलिस पर है हमले का आरोपी, हो चुकी जिलाबदर और गुंडा एक्ट की कार्रवाई

10 Mar 2026

युवक की हत्या में मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार

10 Mar 2026
विज्ञापन

रमईपुर-जहानाबाद मार्ग के लिंक रोड पर नहीं बने ब्रेकर, हादसे बढ़े

10 Mar 2026

निचली गंग नहर की सफाई में 83 हजार फुंके, गेहूं कटाई शुरू होने तक नहीं पहुंचा पानी, किसान मायूस

10 Mar 2026

दशकों का इंतजार खत्म, जहानाबाद-बरीपाल मार्ग के चौड़ीकरण से ग्रामीणों में खुशी की लहर

10 Mar 2026

LPG Commercial cylinder crisis: गैस सिलेंडर को लेकर सरकार का निर्देश, औद्योगिक आपूर्ति में कटौती

10 Mar 2026

Kanpur: RTO चालान के नाम पर भेजा लिंक, मोबाइल हैक कर 1.27 करोड़ की साइबर ठगी

10 Mar 2026

अलीगढ़ में व्यावसायिक गैस सिलिंडर की आपूर्ति में परेशानी, होटल-रेस्टोरेंट कारोबारी परेशान

10 Mar 2026

फरीदाबाद नागरिक अस्पताल: रक्त केंद्र के पास भीड़, ओपीडी में विशेषज्ञ कक्षों के बाहर ड्यूटी स्टाफ नदारद

10 Mar 2026

फरीदाबाद में बढ़ने लगी गर्मी: पारा 35 डिग्री तक पहुंचा, दिन में तेज धूप से लोग परेशान

10 Mar 2026

फरीदाबाद में बिजली समस्याओं का समाधान: डीएचबीवीएन की पहल, उपभोक्ताओं की सुविधा और सुरक्षा पर रहेगा फोकस

10 Mar 2026

कानपुर: छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी, महिला का सिर फोड़ा

10 Mar 2026

कानपुर: पति पर मारपीट और अवैध संबंध का आरोप

10 Mar 2026

जीरकपुर में तेज रफ्तार ऑडी ने विदेशी युवती को उड़ाया, मौके पर मौत

10 Mar 2026

नोएडा: शहर में बढ़ा ‘डॉग अटैक’ का खतरा, जिला अस्पताल में मरीजों की कतार

10 Mar 2026

VIDEO: फरीदाबाद की सौम्या भारद्वाज चेन्नई में खेलो इंडिया किक बॉक्सिंग में दिखाएंगी दम

10 Mar 2026

पानीपत में आयोजित होगी रिले रेस ट्रायल, फरीदाबाद के युवा खिलाड़ी आजमाएंगे अपना हुनर

10 Mar 2026

हरदोई: सेक्टर समीक्षा बैठक से सीबीआई ने बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत दो को उठाया

10 Mar 2026

VIDEO: कश्मीरी चाय बनाने वाले दुकानदार बोले, अगर सिलिंडर लेते तो चीजों के दाम बढ़ाने पड़ते

10 Mar 2026

VIDEO: विद्यार्थियों ने खुद की बनाई रेसिंग कार से प्रतियोगिता में लिया हिस्सा, मिला छठा स्थान, तीन लाख आया खर्च

10 Mar 2026

VIDEO: सिलिंडर की किल्लत: दुकानदार बोले- ऐसे ही हालात रहे तो ठप हो जाएगा धंधा

10 Mar 2026

Ukhimath: तहसील दिवस पर केदार घाटी में अवैध शराब की बिक्री और सड़क व पेयजल की समस्या बताई

10 Mar 2026

Rudraprayag: सूचना का अधिकार अधिनियम पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

10 Mar 2026

गंगा मेला के बाद पिकनिक मनाने आए तीन युवक, दो नदी में डूबे, तलाश जारी

10 Mar 2026

हिसार: राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा ने जलाया डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला

10 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed