Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Employees will wage a decisive battle against the privatization of the road transport service.
{"_id":"6adcb90d42d1a8cf43003fdf","slug":"video-employees-will-wage-a-decisive-battle-against-the-privatization-of-the-road-transport-service-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोडवेज के निजीकरण के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज के निजीकरण के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे कर्मचारी
जींद। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन का शनिवार को डिपो कार्यालय में बैठक हुई। इसमें रोडवेज के निजीकरण, सरकारी बसों की संख्या बढ़ाने, पुरानी पेंशन बहाल करने और कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर चर्चा की गई। वहीं शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
राज्य महासचिव सुमेर सिवाच और राज्य कार्यालय सचिव सतबीर ने कहा कि 13 और 14 नवंबर को राज्य के त्रिवार्षिक प्रतिनिधि सम्मेलन होगा। इसको लेकर कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से चर्चा की जाएगी। इसमें निजीकरण के खिलाफ संघर्ष को लेकर भी विचार-विमर्श होगा। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी संगठनों को एकजुट करके आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा और रोडवेज का निजीकरण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 16 जून को परिवहन मंत्री के साथ हुई वार्ता में रोडवेज के बेड़े में 500 नई बसें शामिल करने की घोषणा की गई थी। कर्मचारियों की कई मांगों पर सहमति जताते हुए 40 दिन में दोबारा बैठक करने का आश्वासन भी दिया गया था। इसके बावजूद मांगें लागू करने के बजाय विभाग में निजी बसों को परमिट दिए जा रहे हैं। इससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार बातचीत के माध्यम से समस्याओं का समाधान नहीं करती तो राज्य सम्मेलन में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने लंबित बोनस और रात्रि ठहराव का भुगतान करने, खाली पदों पर पदोन्नति करने, 2016 के चालकों सहित सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और अर्जित अवकाश की पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग उठाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।