Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Safidon: Teacher accused of arriving at school under the influence of intoxicants; dismisses students early
{"_id":"6adcec19accd09ec890e2942","slug":"video-safidon-teacher-accused-of-arriving-at-school-under-the-influence-of-intoxicants-dismisses-students-early-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"सफीदों: नशे में स्कूल पहुंचने का आरोप, शिक्षक ने समय से पहले की बच्चों की छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफीदों: नशे में स्कूल पहुंचने का आरोप, शिक्षक ने समय से पहले की बच्चों की छुट्टी
सफीदों। सफीदों के गांव खरखड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में शनिवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक शिक्षक के कथित तौर पर नशे की हालत में स्कूल पहुंचने का मामला सामने आया। ग्रामीणों ने शिक्षक की वीडियो बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी। आरोप है कि शिक्षक ने सुबह करीब 11:30 बजे ही विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी। गांव के सरपंच ने मामले की शिकायत सफीदों के एसडीएम और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से की है। विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है। गांव के सरपंच निरवेल सिंह के अनुसार, राजेश कुमार नाम का शिक्षक, जो सफीदों का निवासी है, शनिवार सुबह कथित तौर पर नशे की हालत में स्कूल पहुंचा था। शिक्षक पांचवीं कक्षा को पढ़ाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक की हालत ऐसी थी कि वह खुद को भी ठीक से संभाल नहीं पा रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों ने उसकी वीडियो बना ली। सरपंच ने आरोप लगाया कि शिक्षक पहले भी कई बार शराब के नशे में स्कूल आ चुका है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पूर्व में शिक्षक की बाइक की टक्कर से सोनू नाम के एक बच्चे की टांग टूट गई थी।
उस समय भी शिक्षक के नशे में होने का आरोप लगा था। सरपंच के अनुसार, उस मामले में शिक्षक के परिजनों के आने के बाद समझौता हो गया था। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षक के संबंध में पहले शिकायतें मिल चुकी हैं और उसे तीन बार नशा मुक्ति केंद्र भेजे जाने की जानकारी है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में स्कूटी संभालने में परेशानी होती दिखी ग्रामीणों की ओर से बनाई गई वीडियो में शिक्षक स्कूटी के पास लड़खड़ाता और बार-बार नीचे गिरता दिखाई दे रहा है। वीडियो में वह बाद में स्कूल का गेट खोलकर स्कूटी लेकर जाता भी नजर आता है। ग्रामीणों ने वीडियो अधिकारियों को भेजकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम और शिक्षा विभाग से की शिकायत सरपंच निरवेल सिंह ने बताया कि उन्होंने एसडीएम पुलकित मल्होत्रा और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी है। अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सुरेश मलिक ने बताया कि सरपंच की ओर से शिक्षक की वीडियो उन्हें भेजी गई है। मामले में विद्यार्थियों और अन्य शिक्षकों से बातचीत कर जानकारी जुटाई जाएगी। वीडियो में शिक्षक नशे की हालत में दिखाई दे रहा है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।