{"_id":"6adc97b7323bd6e1fd081ab6","slug":"video-pauritwo-day-district-level-youth-festival-begins-with-folk-songs-and-folk-dances-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"लोकगीतों व लोकनृत्यों के साथ ही दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकगीतों व लोकनृत्यों के साथ ही दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव शुरू
विभिन्न लोकगीतों व लोकनृत्यों के साथ ही दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव शुरू हो गया है। महोत्सव में जनपद के सभी 15 विकासखंडों के युवा लोक संस्कृति, कला और रचनात्मकता से जुड़ी सात विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
जिला मुख्यालय स्थित संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह हॉल में मुख्य अतिथि राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष विनोद सुयाल, जिपं अध्यक्ष रचना बुटोला, ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी व जिपं सदस्य अनुज कुमार ने संयुक्त रूप से महोत्सव का उद्घाटन किया।
सुयाल ने कहा कि युवा महोत्सव जैसे आयोजन क्षेत्र की पहचान और युवाओं को बेहतर मंच दिलाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखने का आह्वान किया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य पर महिला मंगल दलों व युवक मंगल दलों को विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित किया।
विकासखंड पोखड़ा के युवा दल ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। महिला मंगल दलों में पौड़ी ब्लॉक के मासौं दल ने पहला, ग्वारी दल थलीसैंण ने दूसरा और ताछला दल यमकेश्वर ने तीसरा स्थान पाया। युवक मंगल दलों में यमकेश्वर ब्लॉक का नाद मल्ला दल प्रथम, बड़गांव मल्ला दल पौड़ी द्वितीय और बिथ्याणी दल यमकेश्वर तृतीय रहा।
आयोजक जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने महोत्सव के नियमों व उद्देश्यों की जानकारियां दीं। इस मौके पर कनिष्ठ प्रमुख नीरज पटवाल, नलिन भट्ट, अनिरुद्ध सिंह बिष्ट, केसर सिंह असवाल, ओमपाल बिष्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नरेश रावत, भगवान गुसाईं आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।