फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Dr. Anuj has become the president of the Ayurvedic Medical Services Association for the third time.

Pauri News: डॉ. अनुज तीसरी बार आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष बने

Sat, 24 Oct 2026 07:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 24 Oct 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
Dr. Anuj has become the president of the Ayurvedic Medical Services Association for the third time.
पौड़ी। राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ की द्विवार्षिक अधिवेशन में नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें डॉ. अनुज कुमार लोहान को सर्वसम्मति से लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुना गया जबकि डॉ. राकेश सेमवाल को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के कंडोलिया थीम पार्क में आयोजित अधिवेशन में चिकित्सकों की समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की गई। डॉ. विवेक सतलेवाल और डॉ. त्रिभुवन बैंजवाल की निगरानी में चुनाव संपन्न हुए। नई कार्यकारिणी में डॉ. श्वेता टांक को उपाध्यक्ष, डॉ. ऋतु सिंह को उपसचिव और डॉ. अवधेश डंगवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। डॉ. हेमराज को आय-व्यय निरीक्षक और डॉ. तनुश्री को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया।
विज्ञापन

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. शैलेंद्र पांडेय और डॉ. जितेंद्र भाटिया को संघ का संरक्षक बनाया गया। वहीं, डॉ. कविता रावत, डॉ. मोनिका यादव, डॉ. रितु जुनेजा, डॉ. रचना पोखरियाल, डॉ. विवेक वर्मा और डॉ. नवीन कंडवाल को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. अनुज कुमार लोहान ने कहा कि डीएसीपी और विभागीय ढांचे का पुनर्गठन संघ की लंबे समय से लंबित प्रमुख मांगें हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed