{"_id":"6adc98d392959c2ea505766a","slug":"video-female-students-were-sensitized-under-dost-police-program-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"दोस्त पुलिस: छात्राओं से बोलीं एसआई पूनम- छेड़छाड़ या ब्लैकमेलिंग पर चुप न रहें, शिकायत करें; पुलिस करेगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त पुलिस: छात्राओं से बोलीं एसआई पूनम- छेड़छाड़ या ब्लैकमेलिंग पर चुप न रहें, शिकायत करें; पुलिस करेगी मदद
महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। छात्राओं को किसी भी तरह की छेड़छाड़, उत्पीड़न या अपराध को चुपचाप सहने के बजाय उसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। आपात स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल पुलिस की सहायता लेनी चाहिए। यह बातें अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शानिवार को आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम के दौरान सेक्टर 39 में स्थित महिला पुलिस थाना की सब इंस्पेक्टर पूनम ने उच्च प्राथमिक स्कूल इटैड़ा की छात्राओं से कहीं।
उन्होंने छात्राओं को महिला थाने की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। साथ ही महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और महिलाओं के लिए संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रियंका धाकरे ने कहा कि छेड़छाड़, पीछा करने, धमकी देने या किसी भी तरह के उत्पीड़न की स्थिति में चुप रहना उचित नहीं है। ऐसी घटनाओं की सूचना तत्काल पुलिस को देने से समय रहते कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने बताया कि कई बार जानकारी के अभाव में महिलाएं और छात्राएं अपनी परेशानी परिवार या पुलिस को बताने से झिझकती हैं। इससे अपराध करने वालों का मनोबल बढ़ सकता है। इसलिए किसी भी गलत व्यवहार की शिकायत करने में संकोच नहीं करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को जागरूक रहने और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया। सोशल मीडिया का इस्तेमाल कम से कम करें। अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। अगर कोई फोन या मैसेज करके, स्कूल-कोचिंग आने-जाने के दौरान रास्ते में परेशान कर रहा है तो हेल्पलाइन की मदद ले सकते हैं। बिना पहचान वाले नंबर से आने वाली वीडियो कॉल रिसीव न करें। क्योंकि इस तरह की वीडियो कॉल के बाद ब्लैकमेल करके पैसे मांगे जाते हैं। छात्राओं ने महिला थाने के हर पटल के बारे में जाना।
छात्राओं ने कहा कि थाने में आकर उनको कई नई जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि अमर उजाला फाउंडेशन का दोस्त पुलिस कार्यक्रम काफी अच्छी पहल है। पुलिस के पास जाने का डर भी समाप्त हो गया। छात्राओं ने कहा, यदि कोई लड़का मुझे ब्लैकमेल करे, और ये कहे कि पुलिस से शिकायत पर वह मेरी तस्वीरों को वायरल कर देगा, ऐसी स्थिति में क्या करें?। उन्होंने बताया कि डरने की जरूरत नहीं है। शिकायत दर्ज करायें। लड़की की पहचान गोपनीय रखते हुए पुलिस उसकी मदद करेगी और आरोपी पर सख्त कार्रवाई करेगी। छात्राओं ने कार्यक्रम के लिए आभार जताया। इस मौके पर एसआई जगपाल,बलराज व कांस्टेबल हिना सैनी,शुभी, अंजू व स्कूल की गीता सिंह मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।